Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पांडु नदी उफनाई, बाढ़ में फंसे 240 परिवार निकाले गए:कानपुर जिला प्रशासन के साथ NDRF और PAC ने संभाला मोर्चा

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में लगातार हो रही बारिश से पांडु नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास की बस्तियों में पानी पहुंच गया है। आबादी वाले इलाकों में पानी घुसने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया। प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और पीएसी की टीमें भी मोर्चे पर उतर गईं। तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी ने टीमों के साथ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया। तीन अलग-अलग इलाकों में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में लगभग 240 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वरुण विहार में 82 बाढ़ पीड़ित वरुण विहार बर्रा में पांडु नदी का पानी बढ़ने से स्थिति बिगड़ने पर 82 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इन परिवारों को कंपोजिट विद्यालय विश्वबैंक बर्रा में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में ठहराया गया है। तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी ने बताया कि राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के भोजन और आश्रय की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से शिविर में रह रहे लोगों की जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है। पिपौरी में एनडीआरएफ के साथ 52 परिवारों का रेस्क्यू ग्राम पिपौरी में आबादी क्षेत्र में पांडु नदी का पानी पहुंचने की सूचना मिलने पर प्रशासन ने तत्काल एनडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने प्रभावित आबादी में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अभियान के दौरान पिपौरी से 52 परिवारों को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। अचानक बढ़े नदी के पानी के बीच प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने प्रभावित परिवारों को निकालने का काम किया। मेहरबान सिंह का पुरवा में नाव से निकाले 15 परिवार नई बस्ती, मेहरबान सिंह का पुरवा में एचडीएफसी बैंक के पीछे आबादी क्षेत्र में भी पांडु नदी का पानी भर गया। पानी बढ़ने की सूचना पर प्रशासन की टीम 37वीं बटालियन पीएसी के दल के साथ मौके पर पहुंची। यहां आबादी में पानी भरने के कारण लोगों को निकालने के लिए नाव का सहारा लिया गया। पीएसी के जवानों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 15 परिवारों को सकुशल बाहर निकाला गया। सभी परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। गोपालपुरम से 102 परिवार निकाले इसके अलावा गोपालपुरम इलाके से लगभग 102 परिवारों को नाव के सहारे सुरक्षित निकाला गया है।लगातार बारिश के कारण पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए है। नदी के आसपास की आबादी में पानी पहुंचने के बाद राहत और बचाव टीमों को सक्रिय रखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में 150 साल पुरानी मस्जिद नदी में समाई:35 मकान भी पानी में डूबे, 1100 साल पुराने धाम पर भी खतरा
    Next Article
    कारोबारी की बहू आज जेल से रिहा हो सकती है:क्लोजर रिपोर्ट पर कोर्ट में सुनवाई, बेटे ने पिता की हत्या कराकर बीवी को फंसाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment