Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Padmaja Venugopal ने छोड़ी BJP, पार्टी में शामिल होने को बताया जल्दबाजी में लिया गया गलत फैसला

    8 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी और कहा कि भाजपा में शामिल होने का उनका फैसला ‘‘जल्दबाजी में लिया गया एक गलत निर्णय’’ था। हालांकि उन्होंने कांग्रेस में लौटने की पुष्टि नहीं की। इस्तीफे की घोषणा के बाद संवाददाताओं से पहली बार विस्तार से बातचीत में पद्मजा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के कुछ ही समय बाद उन्हें एहसास हो गया था कि पार्टी की विचारधारा पूरी तरह से उनके विचारों से मेल नहीं खाती।हालांकि, पद्मजा ने कहा कि उन्हें भाजपा या उसके नेताओं से कोई शिकायत नहीं है। पार्टी के नेताओं ने उनके साथ अच्छा व्यवहार किया था। पद्मजा ने कहा, “उनकी विचारधारा और मेरी विचारधारा पूरी तरह मेल नहीं खाती थी।मुझे यह बात शुरू से ही समझ आ गई थी। लेकिन जब हम किसी पार्टी से जुड़ते हैं, तो हमें तुरंत इस्तीफा देकर बाहर नहीं निकल जाना चाहिए, है ना? मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है।उन्होंने मेरे साथ कभी बुरा बर्ताव नहीं किया।’’ पद्मजा कांग्रेस छोड़ने के बाद सात मार्च, 2024 को नयी दिल्ली में भाजपा में शामिल हुई थीं। पद्मजा ने बताया कि उन्होंने भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और इसकी एक प्रति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी भेज दी है। भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य रहीं पद्मजा ने कहा कि उन्होंने इस्तीफे के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है।कांग्रेस में लौटने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैंने अभी तक कुछ भी तय नहीं किया है। मैं वापस नहीं लौटी हूं। मैंने अभी सिर्फ इस्तीफा दिया है।” उनके पिता के. करुणाकरण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।वह केरल के चार बार मुख्यमंत्री रहे। उन्हें केरल की राजनीति का प्रभावशाली नेता माना जाता था। उनका निधन 23 दिसंबर, 2010 को हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Odisha Assembly में बाढ़ और सीमा विवाद पर हंगामा, केवल 14 मिनट चली कार्यवाही
    Next Article
    SD Pay App से 1,211 करोड़ रुपये की ठगी, Randeep Surjewala ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment