Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम की अपील पर लखनऊ में एक दिन बाजार बंद:“सोने को जितना डराओगे, लोग उतना खरीदेंगे”, ज्वेलर्स बोले- रोक नहीं, गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम है समाधान

    8 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के विरोध में लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन ने एक दिवसीय व्यापार बंद का आह्वान किया है। सोमवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सराफा बाजार पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में सोना न खरीदने की अपील व्यापारियों के लिए चिंता बढ़ाने वाली है। उन्होंने देशभर के सराफा कारोबारियों से इस मुहिम में एकजुट होने की अपील की। पीएम की अपील पर सराफा कारोबारियों में नाराजगी इधर, ज्वेलरी कारोबार से जुड़े संगठनों ने भी गोल्ड को लेकर “डर और रोक” की नीति पर सवाल उठाए हैं। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के उत्तर प्रदेश संयोजक विनोद माहेश्वरी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब सोने की खरीद पर प्रतिबंध या डर का माहौल बनाया गया, तब-तब लोगों में इसे खरीदने की उत्सुकता और बढ़ी है। उन्होंने “निषेध ही प्रवेश है” का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी इमारत की 50 खिड़कियों में सिर्फ एक पर लिखा हो “यहाँ झांकना मना है”, तो सबसे ज्यादा लोग उसी खिड़की में झांकना चाहेंगे। ठीक उसी तरह सोने की खरीद को लेकर लगातार नकारात्मक संदेश अनजाने में उसकी मांग को और बढ़ा सकते हैं। गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लागू करना चाहिए विनोद माहेश्वरी ने कहा कि सोने के प्रति भय का वातावरण बनाने के बजाय सरकार को व्यवहारिक और व्यवस्थित गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लागू करनी चाहिए। उनका कहना है कि भारत में पहले से ही बड़ी मात्रा में घरेलू सोना मौजूद है। यदि उसी सोने का सही तरीके से मोनेटाइजेशन और सर्कुलेशन किया जाए, तो गोल्ड इम्पोर्ट पर निर्भरता कम होगी, विदेशी मुद्रा की बचत होगी और लाखों ज्वेलर्स व उनसे जुड़े रोजगार को स्थिरता मिलेगी। धरने में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, मनीष वर्मा, मोहित सोनी समेत पदाधिकारी मौजूद रहे। राजेश सोनी ने कहा कि भारत में सोना केवल उपभोग की वस्तु नहीं है, बल्कि यह बचत, सुरक्षा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और करोड़ों परिवारों की आर्थिक व्यवस्था से जुड़ा विषय है। इसलिए इस सेक्टर से जुड़े फैसले लेते समय उद्योग की व्यवहारिक चुनौतियों और आर्थिक प्रभावों को भी ध्यान में रखना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केमिस्ट एसोसिएशन की 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंदी:कौशांबी केमिस्ट एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी जानकारी
    Next Article
    गोरखपुर में फिर उमस भरी गर्मी शुरू:चिलचिलाती धूप ने किया परेशान, 3 डिग्री तक बढ़ा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment