Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम के खिलाफ टिप्पणी का विरोध करने पर पीटा:सपा के कार्यक्रम में जवान से मारपीट का आरोप, सिर और हाथ में गंभीर चोट

    5 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी में गुरुवार को सपा विधायक सुरेश यादव के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। प्रोग्राम में आर्मी जवान ने प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी का विरोध किया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विधायक की मौजूदगी में ही आर्मी जवान को पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। आर्मी जवान ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कार्यक्रम आयोजक ने मारपीट की घटना से इंकार किया है। कहा, हल्की धक्का-मुक्की हुई थी। मामला सतरिख थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… हासेमऊ गांव निवासी विकास दीप 18 सालों से आर्मी में तैनात हैं। इन दिनों वह छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। गांव में करीब शाम 4 बजे सपा सपा विधायक सुरेश यादव ने सीसी रोड का उद्धाटन किया। इसके बाद मंच से नेताओं ने बोलना शुरू किया। विकास का आरोप है सपा नेता माइक से प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कह रहे थे। कुछ देर तक सुनने के बाद वह मौके पर पहुंचे। माइक लेकर विरोध जताने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनसे माइक छीन लिया और मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया। इसके बाद उनका इलाज कराया गया। विकास के अनुसार मारपीट में उनके सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पीड़ित जवान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित विकास दीप का कहना है, कार्यक्रम में माइक से लगातार प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणियां की जा रही थीं। नेता कह रहे थे कि मोदी ने 14 साल में क्या किया, उनके कार्यकाल में गैस तक नहीं मिल पा रही है। विकास दीप ने बताया, उन्हें यह भी जानकारी नहीं थी कि किसकी मीटिंग चल रही है, लेकिन वहां देश की मौजूदा स्थिति के लिए सिर्फ मोदी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। इसी बात का उन्होंने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। वहीं कार्यक्रम आयोजक शेर बहादुर सिंह का कहना है विधायक अपने कार्यों की जानकारी दे रहे थे, तभी जवान अचानक माइक छीनने लगे और कार्यक्रम में व्यवधान डालने लगे। भीड़ अधिक होने के कारण हल्की धक्का-मुक्की हुई। उन्होंने मारपीट की बात से इनकार किया। ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें….. 17 साल की लड़की बोली- बाबा ने मेरा रेप किया, मथुरा में सड़क पर सिपाही को आवाज दी- ऑटो बुला दो, थाने जाना है मथुरा में 17 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लड़की जोर-जोर से चिल्लाती रही- इस बाबा ने मेरे साथ रेप किया है। लड़की की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लड़की के साथ उसकी मां भी दिख रही है। मां वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कहती है- भैया ऑटो बुलवा दीजिए। इसके बाद लड़की ऑटो से थाने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IITK के C3ihub ने लांच किया स्वदेशी लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम:छात्रों की पढ़ाई में मदद करेगा एलएमएस, हैकाथॉन में एक्सपर्ट सुलझा रहे प्राब्लम्स
    Next Article
    जून में लॉन्च होगी LDA की वरुण विहार योजना:पहले फेज में 2100 प्लॉट, 1300 किसानों से खरीदी गई जमीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment