Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी आज हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण:श्यामपुर में विशाल जनसभा, दो लाख लोगों के जुटने का दावा

    1 hour ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरदोई में देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। मल्लावां कट के पास श्यामपुर में एक विशाल जनसभा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग दो लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। प्रशासन और भाजपा संगठन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 594 किलोमीटर लंबा यह गंगा एक्सप्रेसवे हरदोई जिले से 99 किलोमीटर तक गुजरता है। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों को आपस में जोड़ेगा, जिनमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज शामिल हैं। इसके चालू होने से मेरठ से प्रयागराज तक की यात्रा छह घंटे में पूरी होने का दावा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:20 बजे एक्सप्रेसवे पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके उपरांत वे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी सहित कई अन्य मंत्री और जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जनसभा में हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव और शाहजहांपुर समेत आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विशेष सुरक्षा समूह (SPG) के अलावा लगभग पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें आठ पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के अधिकारी, 17 अपर पुलिस अधीक्षक, 51 क्षेत्राधिकारी (CO), 118 निरीक्षक और 696 उपनिरीक्षक शामिल हैं। बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 11 अन्य जिलों में भी किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इस आयोजन को देख सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार की टक्कर से साढू भाइयों की मौत:हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शादी से लौटते समय हादसा, चालक फरार
    Next Article
    कप्तानगंज में ट्रैक्टर-टैम्पू-बाइक की भिड़ंत, 5 घायल:3 की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment