Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी के कार्यक्रम के कारण रूट डायवर्ट:कन्नौज से हरदोई जाने वाले वाहनों का मार्ग बदला, 29 अप्रैल को रहेगा असर

    8 hours ago

    1

    0

    कन्नौज से हरदोई की ओर जाने वाले वाहनों का रूट 29 अप्रैल को डायवर्ट रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए कन्नौज पुलिस ने रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री के हरदोई जिले में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए कन्नौज पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। 29 अप्रैल को कन्नौज से हरदोई जाने वाले भारी वाहन (ट्रक, डंफर, डीसीएम, रोडवेज बस, प्राइवेट बस) को मेहंदी घाट पुल होते हुए हरदोई की ओर नहीं जाने दिया जायेगा। इसी तरह हरदोई मोड कुसुमखोर से हरदोई जाने वाले भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। मेहंदी घाट से मल्लावा व बिलग्राम हरदोई की ओर आने वाले भारी वाहन भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। कन्नौज से मेहंदी घाट बिलग्राम और मल्लावा हरदोई होते हुए सीतापुर, लखनऊ को जाने व आने वाले सभी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। कन्नौज में बख्शीपुरवा से बिल्हौर होते हुए बांगरमऊ कट किलोमीटर 238 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर अपने गंतव्य की ओर आएंगे और जायेंगे। ये डायर्जन 28 अप्रैल की शाम समय 6 बजे से दिनांक 29 अप्रैल को रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिलिस्तीन के राजदूत आज रामपुर पहुंचेंगे:नूर महल में होगा भव्य स्वागत, सांस्कृतिक और शैक्षिक विषयों पर करेंगे संवाद
    Next Article
    बिठूर सीट पर भाजपा से पहली पसंद अभिजीत सिंह सांगा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार मुनींद्र शुक्ला, कांग्रेस से अमित पांडेय; कांग्रेस चौथी नंबर की पार्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment