Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिलिस्तीन के राजदूत आज रामपुर पहुंचेंगे:नूर महल में होगा भव्य स्वागत, सांस्कृतिक और शैक्षिक विषयों पर करेंगे संवाद

    6 hours ago

    1

    0

    फिलिस्तीन के राजदूत आज रामपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। यह दौरा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां ‘नवेद मियां’ के निमंत्रण पर आयोजित किया गया है। शहर में सुबह से ही इस दौरे को लेकर उत्साह और तैयारियां देखी जा रही हैं। राजदूत दिल्ली स्थित दूतावास से रामपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके आगमन पर सबसे पहले नूर महल में पूर्व मंत्री नवेद मियां उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद, दोपहर 01:30 बजे लल्लन खां के आवास, बुढ़िया की दुकान के पास, नियर कोतवालान में स्थानीय लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दूसरा पड़ाव दोपहर 02:30 बजे सौलत पब्लिक लाइब्रेरी रहेगा, जहां सांस्कृतिक और शैक्षिक विषयों पर संवाद होगा। इसमें शहर के बुद्धिजीवी वर्ग की भागीदारी अपेक्षित है। इसके बाद, राजदूत दोपहर 03:15 बजे जामा मस्जिद पहुंचेंगे और धार्मिक तथा सामाजिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। दौरे का अंतिम कार्यक्रम शाम 04:00 बजे इमामबाड़ा किला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस दौरे को रामपुर में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजदूत के आगमन से पूर्व सभी कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी होमगार्ड्स परीक्षा का अंतिम चरण शुरू:19 केंद्रों पर 16,800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कड़ी सुरक्षा
    Next Article
    पीएम मोदी के कार्यक्रम के कारण रूट डायवर्ट:कन्नौज से हरदोई जाने वाले वाहनों का मार्ग बदला, 29 अप्रैल को रहेगा असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment