Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को ईशा समझ बैठीं असली:देखते ही शॉक होकर कहा- ओह मोदी जी; जमकर उड़ा मजाक, बाद में तस्वीरें खिंचवाईं

    22 hours ago

    1

    0

    एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम ईशा मालवीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह एक पल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को पीएम मोदी समझ बैठीं। जिसके बाद वहां मौजूद पैपराजी और दूसरे लोग हंसने लगे। दरअसल, ईशा ब्राइट एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात पीएम मोदी के हमशक्ल से हुई। उन्हें देखते ही ईशा चौंक गईं और मुस्कुराते हुए कहा, "ओह, मोदी जी!" हालांकि, बाद में उन्हें रियलाइज हुआ कि वे पीएम मोदी के हमशक्ल हैं। इसके बाद उन्होंने हमशक्ल से हाथ मिलाया और कैमरे की ओर देखकर कहा, "गाइज, हमारे साथ मोदी जी हैं।" विकास महांते कौन हैं? ईशा ने पीएम मोदी के जिन हमशक्ल से मुलाकात की, वह विकास महांते हैं। विकास महांते मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन, एक्टर और समाजसेवी हैं। उनकी शक्ल, दाढ़ी और बोलने का अंदाज पीएम मोदी से काफी मिलता-जुलता है, जिसकी वजह से लोग उन्हें देखते ही भ्रमित हो जाते हैं। विकास कई चुनावों के दौरान बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के प्रचार कार्यक्रमों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब समेत कई राज्यों में चुनावी रैलियों में हिस्सा लिया है। एक्टिंग की दुनिया में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। वह फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में कैमियो रोल कर चुके हैं। इसके अलावा 'मोदी काका का गांव', 'द साबरमती रिपोर्ट' और 'एक नया सवेरा' जैसी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं। वहीं, ईशा मालवीय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 13 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 2017 में वह मिस मध्य प्रदेश बनीं, जबकि 2019 में मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता में सेकेंड रनर-अप रहीं। ईशा ने 2021 में टीवी शो 'उड़ारियां' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस शो में जैस्मिन कौर संधू का उनका किरदार काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद वह बिग बॉस 17 में नजर आईं, जहां उनकी लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ी। ईशा कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वह कई बड़े फैशन व ब्यूटी ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मातृभूमि' पर सेंसर बोर्ड ने रोक नहीं लगाई:सलमान खान फिल्म्स ने सर्टिफिकेशन रुकी होने की खबरों को बताया बेबुनियाद
    Next Article
    तृषा कृष्णन ZARA की होम डिलीवरी पर भड़कीं:बोलीं- लगातार तीसरी बार शरीर की बदबू वाले कपड़े मिले, पैक करने से पहले सूंघकर जरूर देखें

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment