Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएसी जवान योगेंद्र सिंह यादव का रतलाम में निधन:ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    7 hours ago

    1

    0

    औरैया जनपद के बेला स्थित ग्राम छब्बा पुरवा के पीएसी जवान योगेंद्र सिंह यादव का मध्य प्रदेश के रतलाम में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर गांव लाए जाने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 45 वर्षीय योगेंद्र सिंह यादव पुत्र रामऔतार, ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रतलाम, मध्य प्रदेश पहुंचे। वहां विभागीय कर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। पोस्टमार्टम के बाद योगेंद्र सिंह यादव का शव उनके पैतृक गांव छब्बा पुरवा लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में गहरा दुख छा गया और गांव में मातम पसर गया। आसपास के गांवों से भी लोग दिवंगत पीएसी जवान के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सेवानिवृत्त शिक्षक अहिवरन सिंह यादव ने बताया कि योगेंद्र सिंह उनके बड़े भाई, मध्य प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक स्वर्गीय रामऔतार सिंह के बेटे थे। योगेंद्र की 12 वर्षीय बेटी गुनगुन और पत्नी रीता उर्फ रजौली का रो-रोकर बुरा हाल था। पीएसी जवान के निधन से ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। रिश्तेदारों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार कन्नौज स्थित गंगा तट के मेहंदी घाट पर किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फसल नुकसान पर किसान 72 घंटे में शिकायत करें:प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत महत्वपूर्ण निर्देश जारी
    Next Article
    बलरामपुर डीएम की निगरानी में क्रॉप कटिंग:शिवानगर में गेहूं की 54.46 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment