Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहचान छिपाकर विधवा को होटल में बनाया बंधक:अलीगढ़ में 15 दिन तक रेप किया, बचकर भागी महिला को सड़क पर बेरहमी से पीटा

    2 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में एक युवक ने गाजियाबाद की विधवा महिला को पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। महिला को शादी का झांसा देकर 15 दिन पहले गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक होटल में लेकर पहुंचा। वहां उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के साथ होटल संचालक ने भी महिला से साथ दुष्कर्म किया। गुरुवार को किसी तरह महिला बचकर भागी। उसको आरोपी ने सड़क पर ही बेरहमी से पीटा। महिला को पिटता देख राहगीरों ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर डाली। लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी पर हिंदूवादी नेता भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पहचान उजागर होने पर शुरू हुआ जुल्म का दौर पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले पति की मौत हो गई है। इसके बाद वह अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ जीवन काट रही थी। इसी दौरान काम के सिलसिले में गाजियाबाद आने-जाने वाले अलीगढ़ के सासनीगेट के जयगंज निवासी आदिल से उसकी मुलाकात हुई। आदिल ने हिंदू नाम बताकर उसे सहारा देने का वादा किया। करीब 15 दिन पहले उसे अलीगढ़ ले आया। यहां गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बोनेर स्थित एक होटल में उसे ठहराया गया। महिला का आरोप है कि जब उसे पता चला कि युवक दूसरे समुदाय का है तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने महिला को बंधक बना लिया और होटल में दुष्कर्म किया। ​होटल संचालक पर भी लगा दरिंदगी का आरोप पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि इस घटना में होटल संचालक भी शामिल था। आरोप है कि आदिल के साथ-साथ होटल संचालक ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला का मंगलसूत्र और करीब तीन लाख रुपए भी हड़प लिए। महिला कई दिनों तक होटल के कमरे में कैद रही। ​बीच सड़क पर पिटाई देख राहगीरों ने आरोपी को दबोचा गुरुवार शाम को महिला किसी तरह होटल की कैद से निकलकर बाहर भागी। पीछा करते हुए आरोपी आदिल उसे सड़क पर ही बेरहमी से पीटने लगा। महिला को लहूलुहान और अचेत अवस्था में सड़क पर पिटता देख राहगीर भड़क गए। भीड़ ने हस्तक्षेप करते हुए आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। ​पुलिस की कड़ी कार्रवाई की तैयारी घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी आदित्य बंसल और सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी आदिल को हिरासत में ले लिया है, जबकि पीड़िता को गंभीर हालत में मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एसपी सिटी ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। वह बेहद डरी हुई है। उन्होंने साफ किया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यदि होटल नियमों के विरुद्ध चलता पाया गया, तो उस पर भी बुलडोजर जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब धर्म छिपाकर धोखाधड़ी करने और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DIG-SSP ने अपने हाथों से परोसा भावी सिपाहियों को भोजन:मुरादाबाद रिजर्व पुलिस लाइंस में रिक्रूट आरक्षियों के लिए कप्तान की ओर से 'बड़ा खाना' का आयोजन
    Next Article
    जिलाधिकारी ने फाफामऊ सिक्स लेन ब्रिज का किया निरीक्षण:जून तक काम पूरा करने के निर्देश, 87% काम पूरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment