Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहासू के पूर्व चेयरमैन अजमल छोटे का निधन:कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जिलाध्यक्ष ने परिवार को सौंपा पार्टी झंडा

    9 hours ago

    1

    0

    नगर पंचायत पहासू के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन पति कांग्रेस नेता अजमल छोटे का उन्नाव में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके सहयोगी मौ रजा की भी इस हादसे में मृत्यु हो गई। शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहासू पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान और अन्य नेताओं ने अजमल छोटे के जनाजे पर पार्टी का झंडा रखकर उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। पार्टी के कई सदस्य तदफीन (दफन) में शामिल हुए। अजमल छोटे की पत्नी नगर पंचायत की वर्तमान चेयरमैन हैं और जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष का पद संभालती हैं। उनके निधन को जिले में कांग्रेस के लिए एक क्षति माना जा रहा है। वे पहासू सहित क्षेत्र में सक्रिय नेता थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अजमल छोटे के निधन से पहासू और क्षेत्र की राजनीति को क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि अजमल छोटे नगर और क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, शिवकुमार शर्मा, भजनलाल विमल, सगीर अहमद, अकील खान, कामिल खान, राजकुमार बघेल, मोहनलाल, परवेज पठान, सुभाष अकेला, फैजान ख़ान, शाहिद अल्वी, नरेश बाल्मीकि, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, ज्ञानेंद्र राघव, नाफ़े अंसारी, नगर अध्यक्ष सिराज अहमद, हामिद अली, डॉ शुजात सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 614 सिलेंडरों के कालाबाजारी का मामला आया सामने:दर्ज हुआ मुकदमा, जिले में पहले भी आ चुके हैं कई मामले
    Next Article
    शिहारी पट्टी में पेयजल योजना का लोकार्पण:फतेहपुर में विधायक कृष्णा पासवान ने किया, ग्रामीणों को मिला शुद्ध जल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment