Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहाड़ा न सुनाने पर छात्र को बेरहमी से पीटा:बच्चे की पीठ पर जख्म, पिता बोले- 4 दिन से ट्यूशन पढ़ा रहा था

    6 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक ट्यूशन टीचर ने 15 का पहाड़ा न सुनाने पर चौथी कक्षा के एक छात्र की डंडे से पिटाई कर दी। इस पिटाई से छात्र की पीठ पर गहरे जख्म हो गए। घटना के बाद आरोपी टीचर मौके से फरार हो गया। छात्र के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना थाना पुवायां क्षेत्र के कमलबाग मोहल्ले की है। पीड़ित छात्र आठ वर्षीय है और एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। उसके पिता राहुल गुप्ता की क्षेत्र में कॉस्मेटिक की दुकान है। गुरुवार शाम करीब सात बजे ट्यूशन टीचर छात्र को पढ़ाने घर आया था। उस समय छात्र के पिता दुकान पर थे और मां किसी काम से बाहर गई थीं। छात्र के अनुसार, टीचर ने उससे 15 का पहाड़ा सुनाने को कहा। जब वह पहाड़ा नहीं सुना पाया, तो टीचर ने डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। छात्र रोता रहा, लेकिन टीचर उसे पीटता रहा, जिससे उसकी पीठ पर जख्म के निशान बन गए। पिटाई के बाद टीचर वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब पिता घर लौटे, तो बच्चे ने उन्हें पूरी घटना बताई।पिता ने बच्चे की शर्ट उतारकर देखा तो उसकी पीठ पर मारपीट के गहरे निशान थे। इसके बाद वे तुरंत बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र के पिता राहुल गुप्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस टीचर को चार दिन पहले ही ट्यूशन के लिए रखा था। उनका कहना है कि घटना के समय वे, उनकी मां और पिता दुकान पर थे, जबकि उनकी भाभी ऊपर की मंजिल पर थीं। बच्चा नीचे अकेला पढ़ रहा था। पिता ने आशंका जताई कि टीचर ने कहीं और का गुस्सा उनके बेटे पर उतारा है और उसे बहुत बेरहमी से पीटा है। थाने के गेट पर पहुंचने पर कुछ हंगामा भी हुआ, जहां टीचर के पिता भी मौजूद थे। टीचर के पिता छात्र के पिता से कार्रवाई न करने के लिए कहा, लेकिन छात्र के पिता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा की मृदुल ने इंटरमीडिएट में किया टॉप:चौधरी सुघर सिंह विद्यालय की छात्रा ने 472 अंक हासिल किए
    Next Article
    कशिश वर्मा ने यूपी हाईस्कूल परीक्षा में किया यूपी टॉप:97.83 फीसदीअंक हासिल किए, सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment