Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कशिश वर्मा ने यूपी हाईस्कूल परीक्षा में किया यूपी टॉप:97.83 फीसदीअंक हासिल किए, सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य

    6 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सीतापुर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। मेरिट सूची में जिले के छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस वर्ष सीतापुर जिले में बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलौली बाजार पहला की किसान को बेटी और छात्रा कशिश वर्मा ने 600 में 587 अंक (97.83 प्रतिशत) हासिल कर यूपी टॉप किया। उनका सपना है कि वह सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करेगी। वहीं इसी विद्यालय की छात्रा अर्पिता ने 584 अंक (97.33 प्रतिशत) प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर एस वी इंटर कॉलेज बलदेव नगर मानपुर के छात्र आदिल खान रहे, जिन्होंने 583 अंक (97.17 प्रतिशत) प्राप्त किए। एमएसडी स्मारक इंटर कॉलेज बाबाकुटी महमूदाबाद की छात्रा दिव्या वर्मा ने 582 अंक (97.00 प्रतिशत) प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। पांचवें स्थान पर संजू प्रजापति स्मारक इंटर कॉलेज से अनामिका मौर्या और प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अंकित कुमार संयुक्त रूप से 580 अंक (96.67 प्रतिशत) के साथ रहे। वहीं आनंदी देवी एसवीएम इंटर कॉलेज के नितिक पांडेय और एमएसडी स्मारक इंटर कॉलेज की आरोही वर्मा ने 579 अंक (96.50 प्रतिशत) हासिल किए। सातवें स्थान पर स्नेहा वर्मा और शगुन वर्मा ने 578 अंक (96.33 प्रतिशत) प्राप्त किए। इसके बाद आठवें स्थान पर अंश वर्मा, अंशिका वर्मा और अनुराधा वर्मा ने 577 अंक (96.17 प्रतिशत) के साथ जगह बनाई। 9वें स्थान पर हिमांशु गुप्ता और आस्था पटेल ने 576 अंक (96.00 प्रतिशत) प्राप्त किए। दसवें स्थान पर अमन विश्वकर्मा, रिचा और अनन्या वर्मा ने 575 अंक (95.83 प्रतिशत) हासिल किए। रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यालयों और घरों में जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन को दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहाड़ा न सुनाने पर छात्र को बेरहमी से पीटा:बच्चे की पीठ पर जख्म, पिता बोले- 4 दिन से ट्यूशन पढ़ा रहा था
    Next Article
    देवरिया इंटरमीडिएट रिजल्ट: टॉप-10 में 9 छात्राएं शामिल:सलोनी IAS, तूलिका फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं; संघर्ष से मिली सफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment