Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूजा पाल बोलीं- योगी धुरंधर CM, अतीक-मुख्तार का अंत किया:जाली करेंसी का सौदागर सपा का बड़ा फाईनेंसर था, अखिलेश हत्या करा देंगे

    3 hours ago

    1

    0

    धुरंधर 2 माफिया अतीक अहमद को लेकर खास सुर्खियों में है। माफिया के पाकिस्तान कनेक्शन को लकर राजनीति भी गर्म है। वहीं अब धुरंधर 2 को लेकर पूजा पाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। पूजा पाल ने कहा- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ धुरंधर सीएम हैं। उन्होंने अतीक, मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं का अंत किया। अतीक पर की गई कार्रवाई अखिलेश यादव को पसंद नहीं आई। अतीक अहमद के रूप में समाजवादी का एक बड़ा फाइनेंसर मारा गया ,जिससे अखिलेश यादव असंतुष्ट थे। उन्होंने कहा- मेरा स्पष्ट मानना है कि अगर मैं अतीक की हत्या होने के बाद भी जीवित हूं या रह सकी हूं, तो इसकी एकमात्र वजह है, सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से। अगर अखिलेश यादव की सरकार होती या वो मुख्यमंत्री होते, तो अब तक मेरी हत्या हो गई होती।" जानिए विधायक पूजा पाल ने धुरंधर 2 और अतीक पर क्या कहा धुरंधर 2 फिल्म में अतीक अहमद को नकली नोटों का सप्लायर दिखाया गया। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा है कि सरकार बनने के बाद अतीक की मौत की जांच होगी। इस पर पूजा पाल ने जवाब दिया। पूजा पाल ने कहा- देखिए इस पर मैं यही कह सकती हूं कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के एक धुरंधर मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अतीक और मुख्तार जैसे माफियाओं के साम्राज्य का अंत किया है।" फिल्म ने समाजवादी पार्टी और अतीक अहमद के बीच के संबंधों की सच्चाई को उजागर कर दिया है। अतीक अहमद सपा के संरक्षण में रहकर एक दीमक की तरह देश को भीतर से खोखला कर रहा था।" ​"अतीक केवल मेरा गुनहगार नहीं था, मेरे पति राजू पाल की हत्या कर उसने मेरी ज़िंदगी बर्बाद की, बल्कि हजारों परिवारों की ज़िंदगी तबाह की थी।" ​"अतीक ने लोगों की हत्याएं करके, नशे के कारोबार के जरिए युवाओं को अपराधी बनाकर के समाज को नुकसान पहुंचाया। समाजवादी पार्टी के संरक्षण में अतीक और उसके गैंग ने नकली नोटों का कारोबार किया और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया।" अतीक अहमद समाजवादी पार्टी एक बड़ा फाइनेंसर था "समाजवादी पार्टी को अतीक अहमद की सारी गतिविधियों की जानकारी थी, लेकिन अतीक पर की गई कार्रवाई अखिलेश यादव को पसंद नहीं आई। अतीक अहमद के रूप में समाजवादी का एक बड़ा फाइनेंसर मारा गया ,जिससे अखिलेश यादव असंतुष्ट थे।" "इसलिए रामगोपाल यादव कह रहे हैं कि सत्ता आने पर अतीक अहमद की हत्या का बदला लिया जाएगा। ये शब्द भले ही रामगोपाल यादव के हों, मगर विचार अखिलेश यादव के हैं। सपा का पूरा सिस्टम ही हत्यारों और अपराधियों को बचाने के लिए काम करता है।" अगर अखिलेश यादव की सरकार होती तो मेरी हत्या हो जाती "अतीक के कब्र में अखिलेश यादव फातिहा भी पढ़ने पहुंच जाते हैं। जब मैंने अतीक के गैंग के सफाए का स्वागत किया तो मुझे भी पार्टी से निकाल दिया जाता है। मेरा स्पष्ट मानना है कि अगर मैं अतीक की हत्या होने के बाद भी जीवित हूं या रह सकी हूं, तो इसकी एकमात्र वजह है, सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से। अगर अखिलेश यादव की सरकार होती या वो मुख्यमंत्री होते, तो अब तक मेरी हत्या हो गई होती।" धुरंधर 2 से फिर सोशल मीडिया पर छाया माफिया अतीक यूपी की सबसे बड़ी सनसनी उमेश पाल हत्याकांड और फिर अतीक-अशरफ की हत्या का घटनाक्रम फिल्म धुरंधर 2 में गूंज गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अतीक के वीडियो, फिल्म की सीन, डायलाग, गैंग के बड़े कारनामों को लेकर बहस छिड़ने लगी है। खासकर अतीक के पाकिस्तानी कनेक्शन को लकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म देखकर निकल रहे लोगों ने भी इस पर काफी कमेट्स किया है। सोशल मीडिया पर टीका टिप्पणी की भरमार है। फिल्म देखने वालों की तीखी प्रतिक्रिया फिल्म देखकर निकले गई युवकों का कहना है कि अतीक के बारे में उन्हें कई ताजा जानकारी फिल्म से पता चली। कुछ लोग अतीक के विदेशों में फैले नेटवर्क का जिक्र कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि यह बालीवुड तड़का है। फिल्म के सीन की दो तस्वीरें देखिए… नाम बदला, लेकिन चेहरा मिलता जुलता धुरंधर के दूसरे पार्ट में बाहुबली नेता अतीक अहमद से हुबहू मिलने वाली शक्ल के किरदार को अहम रोल में दर्शाया गया है। हालांकि फिल्म में जिस किरदार को माफिया अतीक सरीखा दिखाया गया है, उसका नाम आतिफ रखा गया है, जिससे पात्र काल्पनिक जैसा नजर आए। अतीक यानि आतिफ से जुड़े कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आतिफ अहमद के किरदार को फैंस अतीक अहमद ही बता रहे हैं। किरदार का लुक और फिल्माई गई कहानी दोनों ही अतीक अहमद की जिंदगी से मिलते जुलते हैं। फिल्म में माफिया अतीक अहमद के तार पाकिस्तान से जुड़े दिखाए गए हैं। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पाकिस्तान कलेक्शन की बात जांच अधिकारियों ने कही थी। फिल्म में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या की कहानी भी उसी रूप में दर्शायी गई है। फिल्म में आतिफ अहमद यानि अतीक और मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच गहरे रिश्ते दिखाए गए हैं, जो नकली नोट और हथियार सप्लाई करता है। आतिफ नोटबंदी की घोषणा पर मेजर इकबाल से बात करता है। पाकिस्तान से जुड़े तार फिल्म में माफिया अतीक अहमद के तार पाकिस्तान से जुड़े दिखाए गए हैं। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पाकिस्तान कनेक्शन की बात जांच अधिकारियों ने कही थी। फिल्म में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या की कहानी भी उसी रूप में दर्शायी गई है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… मैनपुरी में देवर ने भाभी को मार डाला, लूडो खेलते समय चिकोटी काटी, धमकी दी तो गला दबाया मैनपुरी में चचेरे देवर ने भाभी की हत्या कर दी। देवर-भाभी साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली। इस पर भाभी ने विरोध किया और पति को बताने की धमकी दी। गुस्से में देवर ने भाभी का गला दबा दिया। इसके बाद देवर भाभी के मोबाइल का सिम निकालकर भाग गया। पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वारदात 10 मार्च की है। पुलिस सिम की लोकेशन ट्रेस करते हुए देवर तक पहुंच गई। सोमवार (23 मार्च) तो पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ के बच्चों ने गुल्लक फोड़कर ईरान भेजे पैसे, फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी
    Next Article
    शौकत अली ने कहा- 111 नहीं...11 विधायक दे दो:मेरठ में बोले AIMIM प्रदेश अध्यक्ष- मुसलमानों का एनकाउंटर करने वाले का भी होगा एनकाउंटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment