Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब AAP में टूट के बाद MLA-ऑब्जर्वरों की मीटिंग:सिसोदिया ने गेम्स खिलवाकर एकजुट किया, थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

    6 hours ago

    2

    0

    पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) में हलचल तेज है। विधायकों की टूट बचाने के लिए प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आज जालंधर में मीटिंग बुलाई। यह मीटिंग करीब साढ़े 3 घंटे चली। अब शाम 4 बजे के बाद मनीष सिसोदिया इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। यह मीटिंग 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरों के साथ बताई गई, लेकिन इसमें विधायक भी पहुंचे। मीटिंग के एजेंडे को लेकर सभी MLA कंफ्यूज दिखे। कोई रेगुलर मीटिंग, कोई स्पेशल सेशन को लेकर तो कोई इसे निगम चुनाव को लेकर मीटिंग बताता दिखा। पहले मीटिंग की जगह जालंधर में CM निवास रखी गई थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर शाहपुर सिटी कैंपस कर दिया गया। मीटिंग से CM भगवंत मान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ें। मीटिंग से पहले विधायकों-ऑब्जर्वर्स को गेम्स खिलाए गए। विधायक रस्साकसी करते नजर आए। गेम के जरिए पार्टी ने मेलजोल बढ़ाने और इसी के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। मीटिंग में पहुंचे MLAs ने क्या कहा… नकोदर विधायक बोलीं- इलेक्शन की तैयारियों को लेकर मीटिंग नकोदर से आम आदमी पार्टी की विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि ये मीटिंग 4 महीने पहले से चल रहे प्रोसैस का हिस्सा है। पंजाब में इलेक्शन इयर है और हम उसी को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। आब्जर्वर ने हर गली मोहल्ले में जाकर रिपोर्ट तैयार की हैं। उनको रिपोर्ट को आज पेश किया जाएगा। मीटिंग में सभी विधायक, मंत्री पहुंच रहे हैं। विरोधियों के पास कहने को कुछ नहीं है। वो कोई न कोई आरोप लगा रहे हैं। ये पहली मीटिंग नहीं है। अभी कुछ दिन पहले भी मीटिंग की गई थीं। विरोधियों को तकलीफ है कि पंजाब क्यों तरक्की कर रहा है, लोग क्यों खुश हैं। सोनिया मान बोलीं- AAP छोड़ने वाले सांसदों ने एथिक्स से कंप्रोमाइज किया सोनिया मान ने कहा कि हमारी ऐसी मीटिंग होती रहती हैं। अभी तो अंदर जाकर ही पता चलेगा कि इस मीटिंग में क्या है। जो मेंबर गए हैं वो बीजेपी के साथ सेटिंग में थे। उनको ऐश ओ आराम की जिंदगी चाहिए थी। ये लोग अपने एथिक्स के साथ कंप्रोमाइज कर चले गए। जब जेल में जाने की बात आती है तो लोग पाला बदल जाते हैं। इंडिया में बहुत सीए हैं लेकिन राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल ने लीडर बनाया। विधायकों की टूट पर सोनिया मान ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं हैं, विरोधी को कुछ कहेंगे। सिसोदिया ने ये दावा किया था इससे पहले कल (28 अप्रैल) को सोशल मीडिया (X) पोस्ट में सिसोदिया ने दावा किया था कि यह मीटिंग सिर्फ ऑब्जर्वरों के साथ है। इसमें विधायकों की इमरजेंसी मीटिंग जैसी कोई बात नहीं है। मनीष सिसोदिया ने X पोस्ट में कहा था- पार्टी के 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वर्स की बैठक बुलाई गई है। इसे गलत तरीके से ‘विधायकों की आपात बैठक’ बताया जा रहा हैं। यह एक नियमित संगठनात्मक बैठक है, जो पार्टी की रूटीन संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें हर ब्लॉक के संगठन की स्थिति, जमीनी फीडबैक और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होती है। AAP की मीटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी में कूलर के साथ निकाली बारात:राजस्थान में गर्मी के चलते ट्रेन के ब्रेक में आग; यूपी में ओले गिरे, 17 राज्यों में बदलेगा मौसम
    Next Article
    Google Pixel 9 को अपना बनाने का आया सुनहरा अवसर, यहां मिल रहा है सबसे सस्ता, जानिए कीमत और फीचर्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment