Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब अफसर सुसाइड- CM मान का CBI जांच से इनकार:पूर्व AAP मंत्री भुल्लर की गुपचुप पेशी की चर्चा; डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमॉर्टम कर रहा

    11 hours ago

    1

    0

    पंजाब के अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस की जांच CBI को देने की बात पर CM भगवंत मान भड़क गए। चंडीगढ़ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर भी आरोप लगाकर लोग मर गए। तब किसने रिजाइन किया और कौन गिरफ्तार हुआ? CBI जांच से इनकार करते हुए CM ने कहा कि मिनिस्टर का रिजाइन हो गया। उसे अरेस्ट कर लिया। चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए हैं। नियमों के मुबाबिक कार्रवाई होगी। हमारे लिए मंत्री-संतरी एक समान हैं। वहीं, आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गुपचुप तरीके से जज के सामने पेश करने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस इसमें कुछ खुलकर बात नहीं कर रही। डीसीपी रविंदरपाल ने पहले भुल्लर की रिमांड की भी पुष्टि की थी, लेकिन अब वह कह रहे हैं कि अभी पेश किया जाएगा। इधर, DM रंधावा के सुसाइड के चौथे दिन उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिविल अस्पताल में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी हो रही है। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार भी किया जाएगा। इधर, अमृतसर पुलिस इस मामले के आरोप पट्टी के विधायक व पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश करने वाली है। अफसर ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें आत्महत्या के लिए भुल्लर को ही जिम्मेदार ठहराया था। CM भगवंत मान ने प्रेस कॉफ्रेंस में ये बातें कहीं… भुल्लर की फरारी से गिरफ्तारी तक की इनसाइड स्टोरी:FIR दर्ज होते ही घर छोड़ा, पुलिस लोकेशन ट्रैक करती रही, CBI जांच संभव देख रास्ते में घेरा DM रंधावा की पत्नी का इंटरव्यू:उपिंदर बोलीं- सरकार भुल्लर की, पुलिस उनकी, भरोसा कैसे करूं, मुझे CBI जांच चाहिए पंजाब CM के दावों की भुल्लर ने हवा निकाली:मान बोले- इस्तीफा लिया, भुल्लर ने पोस्ट डाली- मैंने खुद दिया; गिरफ्तारी को भी बताया सरेंडर मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली के लिए 1,03,700 करोड़ रुपए का बजट पेश:10वीं की मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को मिलेंगे लैपटॉप, PWD के लिए 5,921 करोड़ रुपए आवंटित
    Next Article
    6 महीने की प्रेग्नेंट स्मृति ईरानी के पीछे पड़ा था शख्स, बोलीं- कहता था बच्चे के साथ भी अपना लूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment