Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब- बोरवेल से 9 घंटे बाद निकाला बच्चा:बाहर आते ही मां से लिपटकर रोया; खेलते समय गिरा, 30 फीट नीचे फंसा था

    9 hours ago

    2

    0

    पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 साल के बच्चे को करीब 9 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकलने के बाद बच्चा अपनी मां से लिपटकर रोया। NDRF, SDRF, पंजाब पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के सहयोग से यह ऑपरेशन सफल बना। खेलते हुए बोरवेल में गिरा बच्चा करीब 30 फीट नीचे फंसा था। उसे शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:40 बजे बोरवेल से बाहर निकाला और तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उसी हालत खतरे से बाहर बताई गई। DC आशिका जैन और SSP संदीप कुमार मलिक ने ऑपरेशन का शुरुआत से नेतृत्व किया। बचाव कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद DC ने बताया कि बच्चे को बचाने के बाद एंबुलेंस में डॉक्टरी टीम के साथ आगे की जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया। उसका इलाज चल रहा है। DC ने बताई रेस्क्यू की कहानी मां बोलीं- गिरते वक्त आवाज लगाई बच्चे की मां आशा ने बताया कि शाम करीब 4 बजे बड़ा बेटा उनके पास आया और चाय बनाने के लिए कहा। उस समय वह घर में चाय बना रही थीं। इसी दौरान दोनों बच्चे खेलते-खेलते बाहर चले गए। मां के मुताबिक तभी छोटा बेटा गुरकरण अचानक बोरवेल में गिर गया। यह देखकर बड़ा बेटा घबराकर दौड़ता हुआ उनके पास आया और बताया कि उसका भाई गड्ढे में गिर गया है। उन्होंने बताया कि जब गुरकरण गिर रहा था तो वह अंदर से आवाज लगा रहा था कि “मुझे पकड़ लो।” परिवार ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन उनका हाथ उस तक नहीं पहुंच पाया और वह धीरे-धीरे नीचे चला गया। मंत्री, सांसद मौके पर रहे ऑपरेशन के दौरान पंजाब के जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और होशियारपुर से लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल पूरे बचाव अभियान के दौरान मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने गुरकरन को बचाने के लिए सभी टीमों की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ, अन्य टीमों और स्थानीय गांव वासियों की मदद से बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए पुख्ता प्रबंध किए, जिनकी वजह से गुरकरन की जान बच सकी। सांसद डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि यह बहुत नाजुक ऑपरेशन था और टीमों के लगातार प्रयासों से करीब 7 घंटे की जद्दोजहद के बाद इसे सफल बनाया गया। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब- बोरवेल में गिरा बच्चा, 90 फीट नीचे फंसा:गिरते वक्त आवाज लगाई- मुझे पकड़ लो; कैमरे में रोते दिखा, NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन होशियारपुर में साढ़े 3 साल का बच्चा खेलते समय शाम 4 बजे 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। सूत्रों के अनुसार, बच्चा 90 फीट नीचे फंसा है, लेकिन डीसी आशिका जैन ने कहा कि बच्चा 10 से 20 फीट पर हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजा भोज से हाईकोर्ट तक…भोजशाला, 100 साल का विवाद:औरतों ने भी खाई लाठियां, 95 साल के बुजुर्ग ने सुनाई आंदोलन की अनसुनी कहानी
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर जयपुर एक्सप्रेस के AC कोच में आग; प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन, कोई हताहत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment