Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब की बेटी देश की पहली पावर स्लैप फाइटर बनी:अबू धाबी में थप्पड़ से चेहरा फटा, 9 टांके लगे; अब ऑस्ट्रेलिया में अगली फाइट

    6 hours ago

    2

    0

    नवांशहर की मनजोत कौर रत्तू पावर स्लैप गेम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उतरने वाली पहली भारतीय फाइटर बन गई हैं। अबू धाबी में अपने पहले मुकाबले में हार के बावजूद उन्होंने जज्बे की मिसाल पेश की। फाइट के दौरान स्लैप लगते ही उनका चेहरा फट गया और 9 टांके लगे, लेकिन कोच के मुकाबला छोड़ने के सुझाव को ठुकराते हुए उन्होंने तीनों राउंड पूरे किए। वह क्लोज फाइट में हारीं। इसके बावजूद विरोधी के 30 अंक के मुकाबले 23 अंक बटोरे। अब मनजोत 18 जुलाई को सिडनी में होने वाले अगले मुकाबले में उतरेंगी। पटियाला फिजिकल कॉलेज से बीपीएड (BPEd) की पढ़ाई करने वाली मनजोत प्रोफेशनल बॉक्सर भी हैं। अपनी लगन के दम पर मनजोत आज दुनिया भर की लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। शुरुआत में वह किक बॉक्सिंग और कबड्डी में भी हाथ आजमा चुकी हैं। रत्तू स्लैप फाइट लीग में कैसे आईं और इसके लिए उन्होंने कैसे महनत की, पढ़ें पूरी रिपोर्ट… बॉक्सिंग से पावर स्लैप में आने की कहानी… अब दुनिया के सबसे बड़े मंच पर खेलने का सपना मनजोत का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य दुनिया के सबसे बड़े फाइटिंग प्लेटफॉर्म पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। वह चाहती हैं कि उनकी सफलता देखकर पंजाब और देश की दूसरी लड़कियां भी कॉम्बैट स्पोर्ट्स में आगे आएं। लड़कियों के लिए खुद की स्पोर्ट्स एकेडमी खोलना चाहती रत्तू ने कहा कि वह सिर्फ अपने लिए नहीं खेलतीं, बल्कि उनके सपने बहुत बड़े हैं। वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से नाम और पैसा कमाकर पंजाब की लड़कियों के लिए बॉक्सिंग एकेडमी खोलना चाहती हैं। मनजोत का मानना है कि शुरुआत में फैसला लेना और राह पर चलना सबसे मुश्किल होता है, लेकिन एक बार जब आप कदम बढ़ा लेते हैं, तो रास्ते अपने आप खुलते चले जाते हैं। वह चाहती हैं कि उनके इलाके की अन्य लड़कियां भी इस खेल में आएं और देश का नाम रोशन करें। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें- पहला सिख बना पावर स्लैप कंपीटिशन का किंग, पंजाब के जुझार सिंह ने रशियन प्लेयर को 1 थप्पड़ से हिलाया पंजाब के रोपड़ जिले के चमकौर साहिब के जुझार सिंह आबूधाबी में हुए पावर स्लैप कंपीटिशन के पहले सिख चैंपियन बन गए हैं। कंपीटिशन में जुझार ने थप्पड़ मारकर अपने कंपीटीटर एंटली ग्लुशका को हराया। पूरी खबर पढ़ें….
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीलंका ने 549 रनों पर पहली पारी घोषित की:वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मजबूत पकड़; इंडिज का स्कोर 58|1
    Next Article
    श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment