Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब के सारे AAP विधायक, ऑब्जर्वर जालंधर तलब:सिसोदिया ने पार्टी में टूट के बाद मीटिंग बुलाई, सोनिया मान बोलीं-छोड़कर जाने वाले सांसद ऐश चाहते थे

    4 hours ago

    1

    0

    पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद AAP में हलचल तेज हो गई। विधायकों की टूट बचाने के लिए प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया जालंधर में मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरों के साथ बताई जा रही है लेकिन इसमें विधायक भी पहुंच रहे हैं। पहले मीटिंग की जगह जालंधर में CM निवास रखी गई थी लेकिन अब इसे बदलकर शाहपुर सिटी कैंपस कर दिया गया है। यह कैंपस शहर से बाहर है। मीटिंग से सीएम भगवंत मान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 12 बजे शुरू होने वाली इस मीटिंग में नरेश कटारिया, जीवनजोत कौर, इंद्रजीत निज्जर समेत 25 MLA पहुंच चुके हैं। ऑब्जर्वर भी मीटिंग में पहुंच रहे हैं। इस दौरान विधायकों और ऑब्जर्वरों के साथ कैंपस के ग्राउंड में ग्रुप फोटो भी कराई जाएगी। मीटिंग में पहुंचे MLAs ने क्या कहा… नकोदर विधायक बोलीं- इलेक्शन की तैयारियों को लेकर मीटिंग नकोदर से आम आदमी पार्टी की विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि ये मीटिंग 4 महीने पहले से चल रहे प्रोसैस का हिस्सा है। पंजाब में इलेक्शन इयर है और हम उसी को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। आब्जर्वर ने हर गली मोहल्ले में जाकर रिपोर्ट तैयार की हैं। उनको रिपोर्ट को आज पेश किया जाएगा। मीटिंग में सभी विधायक, मंत्री पहुंच रहे हैं। विरोधियों के पास कहने को कुछ नहीं है। वो कोई न कोई आरोप लगा रहे हैं। ये पहली मीटिंग नहीं है। अभी कुछ दिन पहले भी मीटिंग की गई थीं। विरोधियों को तकलीफ है कि पंजाब क्यों तरक्की कर रहा है, लोग क्यों खुश हैं। सोनिया मान बोलीं- AAP छोड़ने वाले सांसदों ने एथिक्स से कंप्रोमाइज किया सोनिया मान ने कहा कि हमारी ऐसी मीटिंग होती रहती हैं। अभी तो अंदर जाकर ही पता चलेगा कि इस मीटिंग में क्या है। जो मेंबर गए हैं वो बीजेपी के साथ सेटिंग में थे। उनको ऐश ओ आराम की जिंदगी चाहिए थी। ये लोग अपने एथिक्स के साथ कंप्रोमाइज कर चले गए। जब जेल में जाने की बात आती है तो लोग पाला बदल जाते हैं। इंडिया में बहुत सीए हैं लेकिन राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल ने लीडर बनाया। विधायकों की टूट पर सोनिया मान ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं हैं, विरोधी को कुछ कहेंगे। सिसोदिया ने ये दावा किया था इससे पहले कल (28 अप्रैल) को सोशल मीडिया (X) पोस्ट में सिसोदिया ने दावा किया था कि यह मीटिंग सिर्फ ऑब्जर्वरों के साथ है। इसमें विधायकों की इमरजेंसी मीटिंग जैसी कोई बात नहीं है। मनीष सिसोदिया ने X पोस्ट में कहा था- पार्टी के 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वर्स की बैठक बुलाई गई है। इसे गलत तरीके से ‘विधायकों की आपात बैठक’ बताया जा रहा हैं। यह एक नियमित संगठनात्मक बैठक है, जो पार्टी की रूटीन संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें हर ब्लॉक के संगठन की स्थिति, जमीनी फीडबैक और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होती है। AAP की मीटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं कर सकते:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम इस देश की सभ्यता और धार्मिक इतिहास नहीं भूल सकते
    Next Article
    काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ इस दिन होगी रिलीज, सामाजिक मुद्दे पर आधारित है फिल्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment