Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब का युवा बना कनाडा स्कूल बोर्ड का वाइस चैयरमैन:46 स्कूलों के बोर्ड की जिम्मेदारी संभाली, मोगा के रहने वाले; छात्रों को मिलेगा फायदा

    4 hours ago

    1

    0

    मोगा से संबंध रखने वाले 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ अर्श कलेर ब्रिटिश कोलंबिया के एबट्सफोर्ड स्कूल डिस्ट्रिक्ट के बोर्ड ऑफ एजुकेशन के सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन चुने गए हैं। विदेश में किसी एजुकेशन बोर्ड में ऊंचे पद पर पहुंचने वाले अर्श सबसे कम उम्र के और पहले पंजाबी बने हैं। मोगा के गांव चूहड़ चक्क से अर्श के माता-पिता कनाडा गए थे। अर्श का जन्म वहीं हुआ और उन्होंने एबट्सफोर्ड स्कूल से पढ़ाई पूरी कर ग्रेजुएशन की। 3 नवंबर 2026 को हुए चुनाव के बाद उन्होंने शपथ ग्रहण की। स्कूल बोर्ड के अधीन 46 स्कूल हैं, जिनमें 20 हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से करीब 10 हजार छात्र पंजाबी मूल के हैं। अर्श के बोर्ड का वाइस चेयरमैन बनने का सीधा फायदा पंजाबी विद्यार्थियों को हो सकता है। स्कूलों में पंजाबी भाषा पढ़ाने के लिए नियम बनने की संभावना है। पंजाबी मूल का प्रतिनिधि वाइस चेयरमैन होने से छात्र और माता-पिता बेझिझक अपनी समस्याएं रख सकेंगे। अर्श कलेर पहले से ही अपने स्माइल्स थ्रू सेवा फाउंडेशन के जरिए छात्रों को स्कॉलरशिप देने के लिए काम कर रहे हैं। बोर्ड में उनकी जिम्मेदारी बढ़ने से अधिक पंजाबी विद्यार्थियों को इसका फायदा मिल सकता है। 4 साल के लिए बोर्ड में रहकर करेंगे काम अर्श सहित बोर्ड के 7 निर्वाचित ट्रस्टियों ने 4 साल (2026–2030) के कार्यकाल के लिए पदभार संभाला। इस बैठक में रोंडा पॉल्स को बोर्ड का चेयर और अर्श कलेर को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह बोर्ड 46 स्कूलों में पढ़ रहे 20 हजार से अधिक छात्रों के भविष्य और शैक्षणिक नीतियों का निर्धारण करता है। अक्टूबर 2025 में चुने गए थे ट्रस्टी अर्श कलेर इससे पहले अक्टूबर 2025 के उपचुनाव में पहली बार स्कूल ट्रस्टी चुने गए थे। इसके बाद 17 अक्टूबर 2026 को हुए स्थानीय आम चुनावों में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। अपने पहले साल के दौरान उन्होंने स्कूलों में बढ़ती छात्र संख्या, बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक धन के सही उपयोग और छात्रों को ग्रेजुएशन के बाद स्किल्ड बनाने जैसे मुद्दों पर काम किया। समाजसेवा से शिक्षा नीति तक का सफर अर्श कलेर की पहचान युवा नेता तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एबट्सफोर्ड में समाजसेवा के क्षेत्र में भी जाना-पहचाना चेहरा हैं। राजनीति के अलावा वे आर्थिक तंगी और अन्य परेशानियों से जूझ रहे परिवारों की मदद करते हैं। इसके साथ ही वे स्माइल्स थ्रू सेवा फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। यह संस्था बच्चों में पोषण की कमी दूर करने और समाजसेवा में योगदान देने वाले मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देने के लिए फंड जुटाती है। अर्श इससे पहले 'फ्रेजर वैली इंडो-कैनेडियन बिजनेस एसोसिएशन' के सचिव रह चुके हैं। पंजाबी स्टूडेंट्स को मिल सकते हैं ये फायदे
    Click here to Read more
    Prev Article
    UN ने म्यांमार को रोहिंग्याओं के नरसंहार का दोषी माना:10 हजार लोगों की हत्या के 9 साल बाद फैसला आया, पीड़ितों को मुआवजे का आदेश
    Next Article
    यूपी में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा कानपुर, पारा@9.4°C:28 शहरों में घना कोहरा; अगले 24 घंटे में 41 जिलों में बारिश का अलर्ट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment