Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में 3 बच्चों की हत्या कर मां का सुसाइड:पहले खाने में जहर दिया, फिर गला घोंटा, उसके बाद खुद पंखे से लटक गई

    14 hours ago

    1

    0

    पंजाब के मानसा में मां ने 3 बच्चों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया। उसने पहले 2 बेटियों और एक बेटे को जहर दिया। वह जिंदा न बच सकें, इसके लिए उनका गला भी घोट दिया। इसके बाद खुद भी घर के कमरे में लगे फंदे से लटक गई। बच्चों के पिता की पहले मौत हो चुकी है। जिस वक्त उसने यह वारदात की, वह घर पर अकेली थी। उसकी सास रिश्तेदारी में गई हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत वहां पहुंची। जिसके बाद चारों डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाईं। पुलिस इसकी वजह की जांच के लिए परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। किराए के कमरे में रहती, पति की मौत हो चुकी पुलिस के मुताबिक संदीप कौर (35) मानसा के वार्ड नंबर 3 में गुरुद्वारे के पास किराए के कमरे में रहती थी। उसके 3 बच्चे कालो (12), मोटो (7) और विश्वास (2) थे। 4 साल पहले बीमारी की वजह से संदीप के पति निक्का सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद घर में वह सास और बच्चों के साथ रहती थी। पति की मौत के बाद मजदूरी करने लगी पुलिस के मुताबिक पति की मौत के बाद 3 बच्चों और सास की जिम्मेदारी संदीप कौर पर आ गई। वह मजदूरी करने लगी लेकिन उससे इतनी कमाई नहीं होती थी कि पूरे परिवार का पेट पाल सके। तीनों बच्चे बड़े हो रहे थे और उनकी पढ़ाई के खर्च का भी इंतजाम करना था। मजदूरी से यह जिम्मेदारी पूरी नहीं हो पा रही थी। सास रिश्तेदारी में गई, कुंडी लगा बच्चों को खाने में जहर दिया पुलिस के मुताबिक गुरूवार दोपहर संदीप अपने तीनों बच्चों के साथ घर पर थी। उसकी सास कहीं रिश्तेदारी में थी। संदीप कौर ने घर का दरवाजा बंद कर अंदर से कुंडी लगा दी। इसके बाद पहले तीनों बच्चों को खाने में जहर दे दिया। जब जहर का असर हुआ तो बच्चे नींद आने की बात कहकर बिस्तर पर लेट गए। बच्चे बेसुध हुए तो एक-एक कर गला घोंट दिया जहर के असर से बच्चे बेसुध हो गए। संदीप कौर ने खौफनाक तैयारी कर रखी थी। उसने खुद भी सुसाइड करना था लेकिन उसे डर था कि अगर तीनों में से कोई भी बच्चा जिंदा बच गया तो उसकी देखभाल कौन करेगा। इसलिए उसने पहले तीनों बच्चों का एक-एक कर गला घोंट दिया। जिससे तीनों ने दम तोड़ दिया। बच्चों की मौत के बाद खुद भी फंदा लगाया बच्चों की मौत कन्फर्म होने के बाद संदीप कौर ने चुन्नी से फंदा बनाया। इसे कमरे में लगे पंखे पर टांग दिया। इसके बाद उसे गले में फंसाकर उस पर लटक गई। जिससे उसकी भी मौत हो गई। गुरूवार दोपहर में पूरी वारदात हुई लेकिन आसपड़ोस में किसी को इसके बारे में पता नहीं चला। रिश्तेदार घर पहुंचा तो कुंडी बंद मिली इसके बाद गुरूवार शाम को एक रिश्तेदार उनके घर आया। वह घर पहुंचा तो दरवाजे को अंदर से कुंडी लगी हुई थी। उसने काफी देर तक कुंडी खटखटाई लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को इकट्‌ठा किया। जिसके बाद दरवाजे को धक्का देकर खोला गया। बिस्तर पर बच्चों की लाश, मां फंदे पर लटक रही थी जब रिश्तेदार और आसपड़ोस के लोग अंदर गए तो वहां तीनों बच्चों की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। वहीं संदीप कौर की लाश फंदे से लटक रही थी। उन्होंने तुरंत बच्चों की सांस चेक की तो तीनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद संदीप कौर को तुरंत फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक वह भी दम तोड़ चुकी थी। पुलिस बोली- बच्चों के गले पर निशान मिले पुलिस के मुताबिक मृतक बच्चों के गले पर निशान मिले हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि उसने पहले बच्चों को कोई जहरीली चीज खिलाकर बेहोश किया। इसके बाद तीनों का गला घोंट दिया। थाना सिटी-2 के जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी की बात सामने आ रही है, जिससे संदीप कौर मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। आर्थिक तंगी से मानसिक परेशान रहती थी थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने ये भी कहा कि रिश्तेदारों का कहना है कि संदीप कौर के लिए दिन-रात मजदूरी करके भी घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। 3 बच्चों के साथ बूढ़ी सास की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। इसी वजह से वह काफी परेशान रहती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश की पहली नदी जोड़ो केन-बेतवा लिंक परियोजना कानूनन अवैध:45,000 करोड़ के प्रोजेक्ट की परमिशन खत्म; वन विभाग की क्लीयरेंस के बिना निर्माण जारी
    Next Article
    पठानकोट में बची देहरादून के 55 श्रद्धालुओं की जान, VIDEO:अंडरपास के पानी में फंसी टूरिस्ट बस; देहरादून से जा रहे थे वैष्णो देवी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment