Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में कोई प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ, भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए पंजाबियों को बदनाम कर रही: भगवंत मान

    2 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली/चंडीगढ़, 28 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में राज्य में कोई प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने राजनीतिक लाभ के लिए पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात के बाद संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में मान ने कहा कि भाजपा पंजाबियों को बदनाम करने के लिए प्रश्नपत्र लीक के बारे में ‘‘झूठे आरोप’’ लगा रही है।उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। संसद भवन के दौरे के दौरान मान ने विपक्ष के कुछ सांसदों से भी मुलाकात की, जिनमें समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को राजनीतिक लाभ के लिए ‘‘पंजाबियों को बदनाम करना बंद करना चाहिए’’ और इसके बजाय उनके साथ राजनीतिक लड़ाई लड़नी चाहिए।भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब में मेडिकल परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मान ने भाजपा, कांग्रेस और शिअद पर आरोप लगाया कि वे प्रश्नपत्र लीक के झूठे आरोपों के जरिये पंजाब और वहां के मेहनती युवाओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी सिफारिश और प्रश्नपत्र लीक के पूरी तरह से योग्यता के आधार पर 69,000 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। मान ने कहा, ‘‘लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि लोग एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहें और बातचीत करते रहें। राजनीति में विचारधाराओं का अलग-अलग होना स्वाभाविक है और यह हमेशा रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा सांसद भगीरथ चौधरी और लुंबा राम को बागवानी बोर्ड से मिली थी सब्सिडी, सरकार ने दी जानकारी
    Next Article
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन अगस्त से करेंगी ओडिशा का तीन दिवसीय दौरा, ट्रेन से भी करेंगी सफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment