Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में पूर्व मंत्री के बाद AAP विधायक गिरफ्तार:रेप केस में MP से पकड़ा, हरियाणा से फरार हुए थे; दिल्ली टीम के खिलाफ बोलने पर FIR का आरोप लगाया था

    8 hours ago

    2

    0

    आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 2 साल पुराने रेप केस में वांटेड थे। पठानमाजरा केस दर्ज होने के बाद पहले हरियाणा के करनाल में घेरे गए थे लेकिन वह कस्टडी से फरार हो गए। जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। पुलिस ने उनका लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर रखी थी। पठानमाजरा 2022 में पटियाला की सनौर विधानसभा सीट से MLA चुने गए थे। केस से राहत के लिए पठानमाजरा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी थी। इसकी सुनवाई आज ही होनी थी। इसी को लेकर वह करीब 5 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटे थे। आज वह दिल्ली ही आ रहे थे लेकिन पटियाला पुलिस को इसकी भनक लग गई। इसके बाद उन्हें मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले के शिवपुरी से गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज होने के बाद वह पिछले 6 महीने से फरार चल रहे थे। पठानमाजरा पर बाढ़ के दौरान अपनी ही सरकार के अफसरों के खिलाफ बयानबाजी के बाद केस दर्ज हुआ था। पठानमाजरा ने आरोप लगाया था कि AAP की दिल्ली टीम के खिलाफ बोलने की वजह से उनके खिलाफ पुराने मामले में FIR की गई है। पटियाला के SSP वरूण शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड लिया जाएगा। SSP बोले- लंबे ऑपरेशन के बाद कामयाबी मिली पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया है कि आरोपी को काफी समय से अरेस्ट करने की कोशिश जारी थी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से इन्हें और इनके 3 साथियों को काबू किया है। दो दिन के लंबे ऑपरेशन के बाद कामयाबी मिली है। SSP ने बताया- इन्हें हम पटियाला ले आए हैं। अब कानून के मुताबिक अगली कार्रवाई की जाएगी। आज इन्हें अदालत में पेश करेंगे। स्कॉर्पियो कार में 3 साथियों के साथ वह सफर कर रहे थे। हमारी 5 से 6 टीमें इन्हें काबू करने में जुटी थीं। पिछले साल महिला ने केस दर्ज कराया 1 सितंबर 2025 को पंजाब के पटियाला के सिविल लाइंस थाने में IPC की धारा 376 (बलात्कार), 420 (धोखाधड़ी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत पठानमाजरा के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। एक महिला ने आरोप लगाया था कि 2013-2014 से लेकर 2024 तक (विशेष रूप से 12 फरवरी 2014 से 12 जून 2024 तक) पठानमाजरा ने शादी का झांसा देकर, खुद को तलाकशुदा बताकर संबंध बनाए और रेप किया। उसने बताया कि 2021 में लुधियाना के एक गुरुद्वारे में उनकी शादी भी हुई थी, लेकिन पठानमाजरा पहले से शादीशुदा थे। इसके बाद 2 सितंबर को हरियाणा के करनाल में पठानमाजरा को गिरफ्तार किया गया, लेकिन पुलिस हिरासत से फायरिंग और पथराव की आड़ में वह फरार हो गए थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। इसके बाद यह मामला अदालत पहुंचा था। अदालत में उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। फिर दिसंबर 2025 में पटियाला कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद खबर आई कि वह ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं और वहां से इंटरव्यू भी दिए। तब कोर्ट ने लुकआउट नोटिस जारी किया। 3 दिन में दूसरा विधायक अरेस्ट 3 दिन में AAP का यह दूसरा विधायक पुलिस ने अरेस्ट किया है। इससे पहले पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री व विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोबिदगढ़ से काबू किया था। हालांकि, उस समय उन्होंने कहा था कि उन्होंने सरेंडर किया है। पंजाब में 3 साल के अंदर ये मंत्री-विधायक गिरफ्तार हुए ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… AAP विधायक की सरकारी कोठी खाली कराने पहुंची पुलिस:पटियाला कोर्ट से भगोड़ा करार हुए; पठानमाजरा बोले- केजरीवाल से भी कपूरथला हाउस खाली कराओ पंजाब पुलिस ने पटियाला के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा से सरकारी कोठी खाली कराई जा रही है। पठानमाजरा को MLA के तौर पर पटियाला में सरकारी कोठी अलॉट की गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'वह इसे सुलझाना नहीं चाहते थे', क्या Donald Trump ने ईरान युद्ध को लेकर Pete Hegseth को मुश्किल में डाल दिया?
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली पुलिस अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरोह के 10 मेंबर को गिरफ्तार किया, एडवांस बंदूक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment