Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 7 की मौत:21 घायल, मरने वालों में 2 सगे भाई; आनंदपुर साहिब से लौटते वक्त खंभे से टकराई

    5 hours ago

    1

    0

    फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 21 घायल हो गए। घायलों में बच्चों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बस में 40 श्रद्धालु सवार थे। मरने वालों में 2 सगे भाई थे। घटना देर रात सामने आई। श्रद्धालु आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले से वापस लौट रहे थे। इस बीच गांव हिम्मतपुरा के पास बस में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में टकराकर पलट गई। बस में बैठी सवारी का कहना है कि बस के पलटने के बाद उसमें अचानक करंट आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 12 घायलों को मोरिंडा और 9 को फतेहगढ़ साहिब ले गए। बस को साइड करके टो कर दिया है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बस में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात रोटी खाने के बाद निकले थे। जब एक्सीडेंट देखा तो और लोगों को भी बुलाया। एंबुलेंस काफी देरी से आई है। उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में इन श्रद्धालुओं की हुई मौत हादसे में गांव मैण माजरी के रहने वाले जगविंदर सिंह, गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी इकबाल सिंह, लखबीर सिंह, हरवीर सिंह, परदीप कौर और रणजीत कौर की मौत हो गई। इसके साथ कज्जल माजरा गांव के कुलविंदर सिंह की भी जान चली गई। लखबीर सिंह और हरवीर सिंह सगे भाई थे। एसएसपी की 2 अहम बातें… बठिंडा की सांसद ने जताया दुख बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- दुखद समाचार। श्री आनंदपुर साहिब से आ रहे तीर्थयात्रियों की बस पलटने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ है। गुरु साहिब दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। हादसे के बाद के PHOTOS…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजरीवाल बोले-जज के बच्चे तुषार मेहता के साथ काम करते:तुषार CBI के वकील हैं, ऐसे में जज कांता मेहता के खिलाफ आदेश कैसे दे पाएंगी
    Next Article
    सम्राट चौधरी 11 बजे बिहार CM पद की शपथ लेंगे:सीएम सिक्योरिटी मिली; सम्राट हनुमान मंदिर के लिए निकले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment