Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब ने IPL का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया:दिल्ली को 6 विकेट से हराया, काम ना आई राहुल की रिकॉर्ड 152 रन की पारी

    18 hours ago

    1

    0

    पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में लगातार सातवीं जीत दर्ज की। टीम ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 264 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 265 रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह IPL इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। राहुल IPL में 150+ रन बनाने वाले पहले भारतीय दिल्ली के केएल राहुल ने नाबाद शतक लगाया। उन्होंने 152 रन बनाए। यह IPL में किसी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था। उन्होंने पिछले सीजन पंजाब के खिलाफ 141 रन की पारी खेली थी। दिल्ली की ओर से नीतीश राणा ने 91 रन बनाए। राहुल और राणा के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी हुई। एनगिडी को गंभीर चोट, एम्बुलेंस से बाहर ले गए तीसरे ओवर में मैच के दौरान दिल्ली के पेसर लुंगी एनगिडी को चोट लग गई। अक्षर पटेल की फुल गेंद पर प्रियांश आर्या ने शॉट खेला, गेंद हवा में गई और मिड-ऑफ से लुंगी एनगिडी कैच के लिए पीछे दौड़े। कैच जज करने में चूक के चलते वह पीछे की ओर गिर पड़े। मेडिकल टीम ने तुरंत पहुंचकर उनका इलाज शुरू किया। एनगिडी को एंबुलेंस से हॉस्पिटल लेकर गए हैं। चोट के चलते खेल रोका गया था, जो करीब 15 मिनट बाद शुरू हुआ। इससे जुड़ी पूरी खबर इस लिंक में पढ़ें… मैच का स्कोरकार्ड…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IITBHU का सेमेस्टर परीक्षा कल से हो रही शुरू:सिर्फ 8 दिन में जारी हो जायेगा रिजल्ट, संस्थान ने जारी किया नोटिफिकेशन
    Next Article
    IPL- वैभव की 15 बॉल में फिफ्टी:7 सिक्स लगाकर खेल रहे; हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान का स्कोर 63/1

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment