Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IITBHU का सेमेस्टर परीक्षा कल से हो रही शुरू:सिर्फ 8 दिन में जारी हो जायेगा रिजल्ट, संस्थान ने जारी किया नोटिफिकेशन

    3 hours ago

    1

    0

    आईआईटी बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षा खत्म होने के ठीक आठ दिन बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। सेमेस्टर परीक्षाएं 27 अप्रैल से आठ मई तक चलेंगी और 16 मई को रिजल्ट घोषित होंगे। परीक्षाओं में ग्रेड जमा करने और तिथि बदलने की अंतिम तिथि 15 मई है। इसको लेकर संस्थान ने आज नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं, जिन छात्रों की परीक्षा किसी इमरजेंसी के चलते छूट गई उन्हें 12 से 14 मई तक परीक्षा देने का दोबारा मौका मिलेगा। इसके अलावा सत्र 2026-27 में तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की कक्षाएं 20 जुलाई, 2026 से शुरू होंगी। इसमें बीटेक, आईडीडी और बी आर्क के पहले सेमेस्टर के छात्रों को नहीं शामिल किया गया है। 8वें सेमेस्टर के बाद नहीं मिलेगा अवकाश बीटेक और बी. आर्किटेक्चर कोर्स में सत्र 2026-27 की पंजीकरण तिथि की सूचना अभी तक नहीं जारी की गई है। वहीं, एम टेक, एम फार्मा, एमएससी, आईडीडी और पीएचडी के 8वें सेमेस्टर के बाद छात्रों के लिए कोई ग्रीष्मकालीन अवकाश और अंतर-सेमेस्टर अवकाश नहीं मिलेगा। रिजल्ट आने तक माना जाएगा प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन आईआईटी बीएचयू के 2026-27 कैलेंडर के अनुसार, 9 मई से 22 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन छुट्टियां रहेंगी और इसी समय नए और पुराने सेमेस्टर के विद्यार्थियों का ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 2026-27 सत्र के पहले सेमेस्टर को छाेड़कर बाकी सभी सेमेस्टर के छात्र और छात्राओं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी। 17 जुलाई से इन सभी पुराने विद्यार्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जब तक सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट नहीं आता है तब तक सत्यापन को अस्थायी या प्रोविजनल माना जाएगा। अंतिम तिथि बीत जाने के बाद रजिस्ट्रेशन करने पर हर दिन 500 रुपये की दर से विलंब शुल्क लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में कैंपस प्लेसमेंट:मैनेजमेंट के 10 छात्रों का सलेक्शन, 42 को मिली इंटर्नशिप
    Next Article
    पंजाब ने IPL का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया:दिल्ली को 6 विकेट से हराया, काम ना आई राहुल की रिकॉर्ड 152 रन की पारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment