Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा फैंस से भिड़े, VIDEO:बीच शो मंच से थप्पड़ दिखाया, गाना रोककर बहस करने लगे; पुलिस ने बीच बचाव किया

    2 hours ago

    1

    0

    पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा एक बार फिर विवादों में हैं। दिल्ली में एक लाइव शो के दौरान वो अपने फैन से भिड़ गए। गाते-गाते वो अचानक रुके और मंच से उसे थप्पड़ दिखाने लगे। इसके बाद दोनों में बहस बढ़ गई, जिसके बाद पुलिस और परमीश वर्मा के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को बीच-बचाव करना पड़ा। परमीश वर्मा की बहस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में परमीश वर्मा बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उसमें आवाज साफ नहीं है। परमीश वर्मा और फैंस के बीच यह बहस करीब एक मिनट से ज्यादा देर तक होती रही। परमीश वर्मा और फैंस के बीच बवाल के PHOTOS… अब जानिए क्या है पूरा मामला… 5 महीने पहले परमीश घायल हुए थे 5 महीने पहले हरियाणा के अंबाला में परमीश वर्मा शूटिंग के दौरान गाड़ी पर गोली लगने से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका उपचार हुआ। दरअसल, उस समय परमीश अपनी आगामी फिल्म शेरा की शूटिंग के लिए अंबाला आए हुए थे, सोमवार को मिलिट्री एरिया में स्थित चर्च के पास एक टेक के दौरान परमीश की गाड़ी पर नकली गोली फायर की गई, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। चूंकि, परमीश इस दौरान गाड़ी के अंदर ही बैठे थे, इसलिए शीशा टूट कर परमीश के चेहरे पर जा लगा, इससे उनके चेहरे पर चोट लग गई थी। पंजाबी फिल्म शेरा दुनियाभर के सिनेमाघरों में 15 मई 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में परमीश वर्मा लीड एक्टर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वो शेरा के मजबूत किरदार में नजर आएंगे। 2018 में फायरिंग में लगी थी गोली
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव:ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने में लगेंगे 6 महीने, राजनीतिक दलों की भी तैयारी नहीं
    Next Article
    उत्तराखंड में 3 शहरों का तापमान -20°C से नीचे:यूपी-राजस्थान में कल से बारिश की संभावना; MP-छत्तीसगढ़ में पारा 30°C के पार

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment