Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9 साल की नन्हीं वणिका ने उठाई कांवड़:अलीगढ़ में जलाभिषेक कर भोलेनाथ से लगाई गुहार– पापा की शराब छुड़ा दो

    1 hour ago

    1

    0

    अक्सर बच्चे भगवान से खिलौने, चॉकलेट या छुट्टियों की मन्नत मांगते हैं, लेकिन अलीगढ़ के गंभीरपुरा में एक 9 साल की बच्ची की पुकार सुनकर मंदिर में मौजूद हर श्रद्धालु की आंखें नम हो गईं। दिल्ली से अपनी ननिहाल आई नन्हीं वणिका ने इस सावन अपने कंधों पर कांवड़ उठाई। उसकी जिद लंबी पैदल यात्रा की थकान मिटाने के लिए नहीं, बल्कि अपने पिता के जीवन को अंधकार से बाहर निकालने के लिए थी। ​कांपते हाथों से जल चढ़ाया, आंखों में थे आंसू ​दिल्ली के रिठाला की रहने वाली वणिका के पिता टैक्सी चलाते हैं, लेकिन वे शराब की लत के शिकार हैं। वणिका ने अपनी मौसी कुमकुम के साथ कांवड़ यात्रा पूरी की और शनिवार देर रात खेरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। शिवलिंग पर जल अर्पित करते हुए उसने भारी मन से कहा ‘भोलेनाथ, मेरे पापा की दारू छुड़ा दो। वो शराब पीकर घर में लड़ाई करते हैं, मुझे बहुत बुरा लगता है। बस उन्हें सुधार दो।’ ​खेलने की उम्र में घर की शांति की चिंता ​वणिका ने बताया कि पिता के नशे की वजह से घर में अक्सर विवाद होता रहता है। वह अपने पिता से बेहद प्यार करती है और उन्हें स्वस्थ देखना चाहती है। इसी दर्द से आहत होकर उसने प्रण लिया कि यदि उसके पिता शराब छोड़ देंगे, तो वह रोज मंदिर आकर जल चढ़ाएगी। नन्हीं सी बच्ची का यह त्याग और अटूट विश्वास देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे। ​शराब की वजह से बिखर जाते हैं परिवार मंदिर परिसर में मौजूद लोगों का कहना था कि शराब की वजह से बिखरते परिवारों का सबसे गहरा घाव बच्चों के कोमल मन पर लगता है। वणिका की यह कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक बेटी का अपने पिता के लिए जीवनदान मांगने का संघर्ष है। ​पूरे इलाके में चर्चा का विषय ​मंदिर के पुजारी और स्थानीय निवासियों का कहना है कि वणिका की इस मासूमियत और हिम्मत ने समाज को आईना दिखाया है। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी हाथ जोड़कर उस बच्ची की मुराद पूरी होने की प्रार्थना की। अब गंभीरपुरा के हर घर में बस यही चर्चा है कि काश! इस नन्हीं बेटी की पुकार महादेव तक पहुंचे और उसके घर में खुशियों की वापसी हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भमरौआ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब:हरिद्वार से कांवर लाए श्रद्धालु, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी
    Next Article
    कौशांबी में हाईवे किनारे खड़ी ट्रक में लगी आग, VIDEO:फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर पाया काबू, मामले की जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment