Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिज्जा शॉप में आग लगी, स्टाफ ने भागकर बचाई जान:कानपुर में 7 बार शॉर्ट सर्किट होने से हादसा हुआ, एक घंटे में पाया काबू

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर के केडीए चौराहे पर स्थित पिज्जा शॉप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान शॉप में 6 कर्मी काम कर रहें थे। वहीं आग लगता देख कार्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। धुएं से इलाके में दहशत फ़ैल गई। वहीं, सूचना पर पहुंची दो दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। जगईपुरवा की रहने वाली जूली सिंह ने बताया कि वह 6 साल से पिज्जा हॉलिक नाम से शॉप चला रहीं हैं। शुक्रवार की शाम शॉप खोलकर वह घर चली गई। इसके बाद 7 बजे पड़ोसी ने आग लगने की जानकारी दी। इसपर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल को दी। सूचना पहुंची दो दमकल ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, दुकान संचालिका ने बताया उनकी दुकान के अंदर रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया है, हालांकि नुकसान का आकलन नहीं हैं। आग की सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं आग को बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने बगल की दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 7 बार हुआ शॉर्ट सर्किट, इन्वर्टर की बैटरी फटी पिज्जा शॉप में आग लगने के बाद बगल में बने घर में आग का दमघोटू धुआं घुसने से हड़कंप मच गया। दहशत के चलते पड़ोसी परिवार सड़क पर आ गया। वहीं, पड़ोस के कुछ लोग पाइप से आग बुझाने का प्रयास करते रहें। वहीं राहगीरों का कहना है कि इसकी जानकारी उन लोगों ने केस्को को दी। शुरुआती समय बिजली काट दी गई, इसके बाद दोबारा बिजली आने से 7 बार शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई और दहशत का माहौल बन गया। वहीं उनका कहना था कि अंदर से एक धमाके की आवाज आई थी, चर्चा है कि इन्वर्टर की बैटरी फटने जोरदार आवाज़ आई थी। आग लगने की सूचना पर मौके पर चकेरी पुलिस पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की सुरक्षा देखते हुये लालबंगला चौकी चौराहे से केडीए आने वाली सड़क पर होर्डिंग और टंकी लगाकर बंद कर दिया। फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बतया कि कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही 15 मिनट पर टीम मौके पर पहुंची और दो दमकल के माध्यम से आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप यादव ने अपनी दुल्हन के साथ डांस मूव्स किए:हल्दी में मस्ती करते नजर आए युजवेंद्र चहल; कल शादी में आ सकते हैं रोहित-सूर्या
    Next Article
    अखिलेश बोले- सिलेंडर किल्लत की अफवाह सीएम फैला रहे:डिप्टी सीएम गांजे वाली जगह गए, लखनऊ की इफ्तार पार्टी में खजूर खाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment