Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PAK डॉन भट्‌टी का लॉरेंस गैंग पर पलटवार:बोला- जितने हथियार दिखाए, उतने मेरे पास बेकार पड़े; गैंगस्टर बनने का शौक तो चेहरा दिखाओ, लोकेशन बताओ

    4 hours ago

    1

    0

    लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर की धमकी के बाद पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने भी एक ऑडियो जारी कर जवाब दिया है। भट्टी ने कहा कि उसके पास एक वीडियो पहुंची है, जिसमें एक व्यक्ति हथियारों के साथ बैठकर कह रहा है कि वह शहजाद भट्टी को मार देगा। इस पर भट्टी ने जवाब देते हुए कहा कि जितने हथियार सामने रखकर वीडियो बनाई जा रही है, उतने हथियार तो उसके पास बेकार पड़े हैं। उसने यह भी कहा कि जैसा तुम्हारा मालिक लॉरेंस है, वैसे ही तुम भी हो। कुत्तों के बारे में बोलने का मन नहीं करता है, इन्हें याद दिलाने के लिए बोलना पड़ता है कि ये कोई गैंगस्टर नहीं हैं। भट्टी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर वीडियो बनानी है, तो चेहरा दिखाकर और अपनी लोकेशन बताकर बनाओ, ताकि पता चले कि तुम सच में गैंगस्टर हो या नहीं। उसने कहा कि लॉरेंस उसे अच्छी तरह जानता है और आज तक उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाया, क्योंकि वह भट्टी को समझता है। गौरतलब है कि लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने भट्टी को धमकी दी थी। उसने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें हथियार दिखाए। बॉक्सर ने कहा था कि जिस दिन चाहेंगे तेरा सिर कलम कर देंगे। हमारे पास इतने हथियार हैं, इतनी गोली मारेंगे कि गोलियां गिन कर तेरा खानदान करोड़पति हो जाएगा। लॉरेंस बाप था और बाप रहेगा। पाकिस्तानी डॉन भट्टी की बड़ी बातें… ****************** ये खबर भी पढ़ें: लॉरेंस गैंग की पाकिस्तानी डॉन को धमकी: हथियार दिखाए, कहा- जिस दिन चाहेंगे तेरा सर कलम कर देंगे, भट्‌टी ने चैलेंज किया था लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को धमकी दी। उसने एक वीडियो जारी किया, जिसमें हथियार दिखाए। बॉक्सर ने कहा कि जिस दिन चाहेंगे तेरा सर कलम कर देंगे। हमारे पास इतने हथियार हैं, इतनी गोली मारेंगे कि गोलियां गिन कर तेरा खानदान करोड़पति हो जाएगा। लॉरेंस बाप था और बाप रहेगा। (पढ़े पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिसार के IAS नोएडा की IRS अफसर संग लेंगे फेरे:हांसी में हुई हिमांशु नागपाल और ऊर्जा जैन की रोका रस्म; पिता बोले- शादी जल्द
    Next Article
    सोना महंगा-वजन हल्का, बढ़ते दामों ने बदली खरीदारी की आदतें:पुराना जेवर बदलाकर चला रहे काम; व्यापारी बोले- अप्रैल से बढ़ेगा कारोबार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment