Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PAK से सरबजीत कौर की नई फोटो सामने आई:वकील के साथ कार में दिखी, शेल्टर होम से रिहा; पति के पास गई

    10 hours ago

    1

    0

    भारत से पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर की नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने वकील के साथ कार में बैठी नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, सरबजीत कौर किसी कानूनी प्रक्रिया के सिलसिले में अपने वकील के साथ जा रही थी। सरबजीत कौर को हाल ही में शेल्टर होम से रिहा कर दिया गया था।। इसके बाद वह अपने पति के घर वापस चली गई। सरकार ने स्पष्ट किया है कि उन्हें राजनीतिक कारणों से कैद में नहीं रखा जा सकता। अधिकारियों के अनुसार, उनका रिहाई फैसला कानूनी और मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया। पिछले महीने सरबजीत कौर को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी की फोटो भी सामने आई थी। सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें पूरा मामला... निकाहनामा और वीडियो वायरल होने से पता चला: इसके बाद अचानक उर्दू में लिखा सरबजीत का निकाहनामा वायरल हो गया। जिसमें लिखा था कि सरबजीत ने पाकिस्तान में इस्लाम धर्म अपना लिया है। उसने शेखुपुरा नूर हुसैन नाम के मुस्लिम व्यक्ति से निकाह कर लिया है। ----------- ये खबर भी पढ़ें… पंजाबी महिला बोली- अश्लील फोटो डिलीट कराने PAK आई, जिससे निकाह किया, उसकी मां-बहन, पत्नी ने थप्पड़ मारे भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर की पति से बातचीत ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई हैं। एक रिकॉर्डिंग में उसने पति को कहा कि वह जासूसी करने पाकिस्तान नहीं गई बल्कि वह अश्लील फोटो डिलीट कराने के लिए आई है। अब वह वापस लौटना चाहती है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश चुनाव- मतदान खत्म, वोटों की गिनती जारी:48% वोटिंग हुई, BNP-जमात में मुकाबला; झड़प के बाद BNP कार्यकर्ता की मौत
    Next Article
    सांप का केचुल रख भागी युवती ने वीडियो डाला:बोली- मैंने अपने प्रेमी से शादी कर ली है, घरवालों को परेशान न किया जाए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment