Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पाकिस्तान भेजते थे मंदिरों के VIDEO':हापुड़ से पकड़े गए जासूसी करने वाले दो युवक, SP बोले-2025 से सक्रिय

    7 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो युवकों को दिल्ली इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम ने यूपी के हापुड़ जिले से गिरफ्तार किया है। ये दोनों सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। संवेदनशील स्थानों की जानकारी उसे साझा कर रहे थे। हापुड़ एसपी केजी सिंह ने बताया- आरोपी अजीम राणा और आजाद राजपूत ने दिल्ली के सनातन धर्म मंदिर, ग्रेटर नोएडा के रावण मंदिर और आसपास के इलाकों की फोटो, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान को शेयर की थी। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क में थे। दिसंबर 2025 से यह नेटवर्क सक्रिय था। कई बार वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत भी हुई। एसपी हापुड़ ने बताया- आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अब सिलसिलेवार पढ़िए... हापुड़ के धौलाना के गांव पिपलेड़ा से अजीम राणा और मेरठ के गांव जेई निवासी उसके भांजे आजाद को दिल्ली आईबी की टीम ने गिरफ्तार किया। दोनों पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। आरोपियों के मोबाइल फोन से कई फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं, जिन्हें पाकिस्तान स्थित हैंडलर को भेजा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस और आईबी दोनों एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इंस्टाग्राम से शुरू हुआ संपर्क, पैसों के लालच में बने जासूस शुरुआती जांच के मुताबिक, साल 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए अजीम का संपर्क पाकिस्तान गैंगस्टर शहजाद भट्टी से हुआ। शुरुआत में सामान्य वीडियो साझा किए। लेकिन बाद में पैसों का लालच देकर उसे संवेदनशील स्थानों की जानकारी भेजने के लिए तैयार कर लिया। मंदिरों, मेट्रो स्टेशन और सरकारी जगहों की रेकी की पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन, आसपास के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों की रेकी की। नोएडा के बिसरख स्थित प्राचीन रावण मंदिर की लोकेशन और वीडियो भी पाकिस्तान भेजी। 19 फरवरी 2026 को आरोपियों ने इन स्थानों की फोटो-वीडियो साझा की थी। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मां चाहती थी- हरीश को इच्छामृत्यु, पिता तैयार नहीं थे:गाजियाबाद में ब्रह्मकुमारी बहन बोलीं- उसके कर्म कट चुके हैं ‘तुम एक पंछी हो, लेकिन अभी दुख और पीड़ा के एक पिंजड़े में कैद हो। इस पिंजड़े से अब तुम्हारे उड़ने का समय आ गया है।’ यह ब्रह्मकुमारी लवली के शब्द हैं, जो उन्होंने गाजियाबाद में हरीश राणा को अंतिम विदाई देते वक्त कहे थे। हरीश 13 साल से कोमा में हैं। सुप्रीम कोर्ट से परमीशन मिलने बाद दिल्ली एम्स में उन्हें इच्छामृत्यु दी जा रही है। हरीश से ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया गया है। खानी-पानी भी पिछले 2 दिन से बंद है। पहले ट्यूब के सहारे खाना दिया जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति, रामलला के दर्शन किए:तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र का पूजन किया, मंदिर परिसर देखा
    Next Article
    दो गुटों में झड़प, ग्राम प्रधान समेत 10 घायल:फतेहपुर में 21 लोगों पर केस, दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment