Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो गुटों में झड़प, ग्राम प्रधान समेत 10 घायल:फतेहपुर में 21 लोगों पर केस, दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में ग्राम प्रधान रवि सिंह सहित 10 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रधान रवि सिंह और सानू सिंह को कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 18 मार्च को शाम 7:45 बजे हुई। पीड़ित पक्ष के मोहम्मद अकबर निवासी पूरे काशी मजरा हसनपुर कसार ने बताया कि सहादत अली और लाल मियां के परिवार वाले उनके गेहूं के खेत को नुकसान पहुंचा रहे थे। मोहम्मद अकबर ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और अपने घर चले गए। कुछ देर बाद, सभी आरोपी लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और रॉड लेकर ग्राम प्रधान रवि सिंह के घर पर आ धमके। हमलावरों ने प्रधान के घर पर ईंट-पत्थर फेंके और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में प्रधान रवि सिंह के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े। हमलावरों ने सानू सिंह, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद दानिश और मोहम्मद अंसार को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। मोहम्मद युसुफ, अकबर अली, शोगरा बीबी, सुमन देवी, ममता देवी, अजय गुप्ता और अब्दुल गफ्फार को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों में दुबक गए। रवि सिंह को बेहोशी की हालत में और सानू सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें फतेहपुर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावर दबंग प्रवृत्ति के हैं और उन्होंने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच तथा कार्रवाई में जुट गई है। सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि एक पक्ष की ओर से शहादत अली, लाल मियां, कमरुद्दीन, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद तंजीम, मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इरफान, मोहब्बत अली, मोहम्मद इदरीश, लनियामत अली, मोहम्मद असलम, मोहम्मद कौसेन, मोहम्मद शान, मोहम्मद तबरेज, जुल्फिकार, इस्लामुद्दीन, अली अहमद, अनस एवं मोहम्मद फारूक समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से अभी कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल की जा रही है उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पाकिस्तान भेजते थे मंदिरों के VIDEO':हापुड़ से पकड़े गए जासूसी करने वाले दो युवक, SP बोले-2025 से सक्रिय
    Next Article
    दुल्लहपुर में 'यूपी सरकार' लिखी कार की बाइक से टक्कर:आजमगढ़-गाजीपुर हाईवे पर हादसा, ग्रामीणों ने परिवार को बाहर निकाला; एक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment