Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान के फरहान टी-20 रैकिंग में अभिषेक के करीब पहुंचे:अब सिर्फ 26 पॉइंट्स का फासला; बॉलर्स में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर मौजूद

    3 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के ओपनर बैटर साहिबजादा फरहान ICC मेंस टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 पर मौजूद अभिषेक शर्मा के करीब पहुंच गए हैं। दोनों के बीच अब सिर्फ 26 प्वाइंट्स का फासला है। ICC ने बुधवार को टी-20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। बॉलर्स में भारत के वरुण चक्रवर्ती टॉप पर मौजूद हैं। वहीं ऑलराउंडर्स में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पहले स्थान पर है। टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बावजूद अभिषेक शर्मा बैटर्स की रैंकिंग में टॉप पर मौजूद हैं। अभिषके ने इस वर्ल्ड कप की 6 पारियों में सिर्फ 80 रन बनाए है, जबकि 55 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। दूसरी ओर साहिबजादा फरहान ने करियर की बेस्ट 848 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए हैं। वह एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए है। उन्होंने इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को पीछे छोड़ा। फरहान ने इस वर्ल्ड कप की 6 पारियों में दो शतक जड़ते हुए 383 रन बनाए हैं। वह फिलहाल टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं। सुपर 8 खत्म होने के बाद रैंकिंग में कई बड़े बदलाव आए हैं। भारत के ईशान किशन चौथे नंबर पर (783 पॉइंट्स) और तिलक वर्मा छठे नंबर पर (749 पॉइंट्स) पहुंच गए हैं। दोनों एक-एक पायदान ऊपर चढ़े। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस भी एक पायदान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर हैं। जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने 292 रन बनाकर 6 पायदान की छलांग लगाई और 11वें नंबर पर पहुंच गए। साउथ अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन 13वें और एडेन मार्कराम 16वें नंबर पर चढ़े हैं। वरुण चक्रर्ती टॉप पर मौजूद, अबरार दो पायदान चढ़े भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 771 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने दूसरे नंबर पर मौजूद राशिद खान से 18 पॉइंट्स की बढ़त बनाई है। पाकिस्तान के अबरार अहमद दो पायदान चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह एक पायदान ऊपर सातवें और अर्शदीप सिंह छह पायदान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर हैं। इंग्लैंड के लियाम डॉसन 9 पायदान चढ़कर 14वें (शेयर) और साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी 6 पायदान ऊपर 20वें नंबर पर हैं। हार्दिक ने सईम अयूब को पीछे छोड़ा जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा 328 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं। वहीं हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के सईम अयूूब को पीछे छोड़ दिया है। वह अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हार्दिक के 284, जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद सईम के 275 पॉइंट्स हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 8 पायदान की छलांग लगाई है। अब वह 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पहला सेमीफाइनल आज SA Vs NZ:टूर्नामेंट इतिहास में साउथ अफ्रीका को नहीं हरा सकी न्यूजीलैंड, इस एडिशन में भी अजेय टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की यह छठी भिड़ंत होगी। पिछले सभी पांच मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘सबसे घटिया कॉन्सर्ट…’; फैंस की नाराजगी पर आया Karan Aujla का रिएक्शन, पंजाबी सिंगर दोबारा करेंगे लाइव शो?
    Next Article
    पाकिस्तानी टीम का नया हेड कोच बन सकता है ये खिलाड़ी, अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट से नहीं किया रिटायरमेंट का ऐलान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment