Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान की फातिमा की महिला टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी:15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक; भारत की ऋचा घोष समेत 3 बैटर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

    7 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। 34 साल की फातिमा ने सोफी डिवाइन, फीबी लिचफील्ड और भारत की ऋचा घोष का रिकॉर्ड तोड़ा। इन तीनों ने 18-18 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। इससे पहले पाकिस्तान के लिए यह रिकॉर्ड निदा डार के नाम था। उन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। विमेंस टी-20 क्रिकेट इतिहास की संयुक्त सबसे तेज फिफ्टी फातिमा सना की यह पारी इंटरनेशनल के साथ ओवरऑल विमेंस टी-20 क्रिकेट में भी सबसे तेज फिफ्टी है। मैरी केली ने 2022 में वॉर्विकशायर और लॉरा हैरिस ने 2025 में ओटागो के लिए घरेलू क्रिकेट में 15 गेंदों में अर्धशतक बनाए थे। 19वें ओवर में 24 रन, 19 गेंदों में नाबाद 62 रन तीसरे टी-20 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। फातिमा सना 17वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरीं। तब टीम का स्कोर 152 रन पर 4 विकेट था। उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद कुदजई चिगोरा की गेंदों पर लगातार चार चौके जड़े। फातिमा ने 19वें ओवर में नोमवेलो सिबांडा के खिलाफ सबसे आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने ओवर में 4, 4, 6, 6 और 4 रन के साथ 24 रन बनाए। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पारी का अंत दो चौकों के साथ किया और 19 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस दौरान 10 चौके और 2 छक्के लगाए। पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर फातिमा की तूफानी पारी और सायरा जबीन के नाबाद 50 रन की बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाए। यह टी-20 में पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसी सीरीज के पहले मैच में टीम ने 237 रन बनाए थे। 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 90 रन पर सिमट गई। सादिया इकबाल और नशरा संधू ने मिलकर 5 विकेट लिए। कप्तान फातिमा सना ने भी 2.1 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया। 2026 में 206 के स्ट्राइक रेट से टी-20 में रन बना रहीं फातिमा कप्तान फातिमा सना इस साल शानदार फॉर्म में हैं। वह 2026 में 5 पारियों में 229 रन के साथ पाकिस्तान की सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 206.30 का रहा है, जो इस साल 10 से ज्यादा गेंद खेलने वाली किसी भी महिला बल्लेबाज में सबसे बेहतर है। फरवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 41 गेंदों में 90 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। ----------------------------------------------------------------- टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात मैच; GT की नजरें टॉप-2 पर IPL 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। करीब एक महीने बाद KKR अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी; GT की नजरें टॉप-2 पर
    Next Article
    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों की संख्या बढ़ाने की तैयारी:9 से 12 हो सकती है, अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे को मौका संभव; जुलाई में आखिरी फैसला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment