Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सलमान को कप्तानी से हटा सकता है:PCB टी-20 वर्ल्डकप में प्रदर्शन से नाखुश, कई सीनियर्स का आखिरी टूर्नामेंट होगा

    5 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को पाकिस्तानी टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। न्यूज एजेंसी PTI ने दावा किया है कि कई पाकिस्तानी सीनियर प्लेयर्स का यह आखिरी टूर्नामेंट साबित हो सकता है। टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के कारण सलमान को कप्तानी से हटाया जाएगा। एजेंसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्रों के हवालों से दावा किया है कि चेयरमैन मोहसिन नकवी टीम के मौजूदा प्रदर्शन से बिल्कुल खुश नहीं हैं। पाकिस्तान की टीम 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-8 मैच खेलने वाली है। टीम यह मैच हारी तो वर्ल्डकप से बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान वर्ल्ड कप लीग मैच में भारत और सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड से हार चुका है। वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 9 मुकाबलों में 8 बार हराया है। आगे प्रदर्शन चाहे जैसा, कप्तान का हटना तय PCB के सूत्रों ने बताया कि चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने टूर्नामेंट से पहले भरोसा दिलाया था कि टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। रिपोर्ट के अनुसार, टीम का आगे का प्रदर्शन चाहे जैसा भी रहे, कप्तानी में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। यह संकेत देता है कि बोर्ड की टॉप लीडरशिप दूरगामी रणनीति पर काम करना चाहता है। पिछले वर्ल्ड कप के बाद भी कप्तान बदला था टी-20 वर्ल्ड कप-2024 से बाहर होने के बाद बाबर आजम ने 1 अक्टूबर 2024 को कप्तानी छोड़ दी थी। PCB ने 2020 में बाबर आजम को सभी फॉर्मेट का कप्तान बनाया था। बाबर की कप्तानी में टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल और 2022 के फाइनल में पहुंची थी। फिर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले बाबर आजम को वापस से व्हाइट-बॉल क्रिकेट की कप्तानी सौंपी थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पाकिस्तान भारत और अमेरिका के खिलाफ मैच हारकर ग्रुप स्टेज राउंड के बाद ही बाहर हो गई थी। टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। बांग्लादेश ने पिछले महीने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया था। आज पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच आज पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच है। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच से तय होगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचती है या फिर कीवियों को टॉप-4 में एंट्री मिलेगी। आज पाकिस्तान को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा। फिलहाल, पाकिस्तान की टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। टीम के पास 2 मैच के बाद एक अंक ही है। इंग्लैंड पहले और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। श्रीलंकाई टीम अपने दोनों सुपर-8 मैच हार गई है। ------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें -----------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    रश्मिका-विजय की फिल्म ‘राणाबाली’’ का फर्स्ट लुक रिलीज:शादी के जश्न के बीच फैंस को बड़ा सरप्राइज , कपल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने जीता दिल
    Next Article
    कतर ने हवा में ही नष्ट कर दीं ईरान की कई मिसाइलें, तेहरान की कार्रवाई पर जताया कड़ा ऐतराज

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment