Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रविवार को 5 घंटे रहेगी बिजली कटौती:सड़क चौड़ीकरण- विद्युत लाइन शिफ्टिंग का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण और विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण रविवार को कई क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने कार्य को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए शटडाउन लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान संबंधित उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। खोराबार, लोहिया इंक्लेव और राप्तीनगर क्षेत्र में असर विद्युत उपकेंद्र खोराबार के 11 KV रामगढ़ और सूबाबाजार फीडर, विद्युत उपकेंद्र लोहिया इंक्लेव के 11 KV लालपुर टीकर फीडर तथा विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 KV मोती पोखरा और कृष्णा नगर फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन फीडरों से जुड़े आवासीय मोहल्लों, बाजारों और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इसका सीधा असर पड़ेगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा शटडाउन रविवार को सुबह 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तय समय में लाइन शिफ्टिंग और अन्य तकनीकी कार्य पूरे करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आपूर्ति समय से बहाल की जा सके। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। बिजली से संचालित उपकरणों का उपयोग समय से पहले कर लें, ताकि असुविधा कम हो। कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला:सभी एयरपोर्ट बंद; एअर इंडिया की दुबई और इंडिगो की इजराइल जा रही फ्लाइट लौटीं
    Next Article
    बस के टूटे फर्श से पहिये के नीचे आई मासूम:अलीगढ़ के मलसई चौराहे पर ग्रामीणों ने पकड़ी स्कूल बस, छात्रा की कुचलकर मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment