Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan Military Operation In Balochistan | बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई! 35 चरमपंथी ढेर, 3 'हाई-प्रोफाइल' कमांडर गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षा बलों ने मंगला जरघून घर (Mangla Zarghun Ghar) इलाके में एक बड़े खुफिया अभियान (Intelligence-Based Operation) को अंजाम देते हुए पिछले चार दिनों में कम से कम 35 चरमपंथियों को मार गिराया है। इसके साथ ही, सुरक्षा बलों ने तीन शीर्ष 'हाई-प्रोफाइल' कमांडरों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने रविवार रात क्वेटा में मीडिया को इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान 13 मई को शुरू किया गया था। यह कार्रवाई प्रांत में पहले से पकड़े गए चरमपंथियों से पूछताछ में मिली सटीक और विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।इसे भी पढ़ें: Crude Oil 110 डॉलर पार, रुपये ने तोड़ा सारा Record, पहली बार Dollar के मुकाबले 96 के पार पहुंचा रिंद ने बताया कि पकड़े गए तीनों कमांडर ‘हाई-प्रोफाइल’ व्यक्ति हैं और यह अभियान प्रांत में पूर्व में पकड़े गए चरमपंथियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर संचालित किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों ने मंगला जरघून घर क्षेत्र में कई बेस कैंप भी नष्ट कर दिए।’’ उन्होंने बताया कि विश्वसनीय और कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के आधार पर प्रांत में अतिरिक्त अभियान जारी हैं, जिनका उद्देश्य इन चरमपंथी तत्वों के आकाओं, और वित्तीय मदद पहुंचाने वालों को गिरफ्तार करना है। पाकिस्तान सेना ने इस नवीनतम अभियान के संबंध में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है।  इसे भी पढ़ें: IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे हाल ही में सेना को भी हुआ था नुकसानबलूचिस्तान में पिछले कुछ दिनों से तनाव काफी बढ़ा हुआ है। इससे पहले, पिछले बुधवार को बलूचिस्तान के बरखान जिले में चरमपंथियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के एक मेजर सहित पांच सैनिक मारे गए थे। उस कार्रवाई के दौरान भी सुरक्षा बलों ने 7 चरमपंथियों को ढेर कर दिया था। नवीनतम कार्रवाई को सुरक्षा बलों की एक बड़ी जवाबी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है, जिससे इलाके में सक्रिय प्रतिबंधित संगठनों को तगड़ा झटका लगा है। Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अधूरी समझ का रोना मत रोइए!' प्रेस की आज़ादी और अल्पसंख्यकों पर ज्ञान देने वाले Netherlands को India का करारा जवाब
    Next Article
    गेमिंग से लेकर फोटोग्राफी तक, हर मामले में दमदार है Motorola Edge 70 Pro

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment