Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुल की रैलिंग पर बैठकर युवती ने नदी में लगाई-छलांग:शाहजहांपुर में कपड़े धो रहे लोगों ने बचाया, परिवार को लौटाया, VIDEO

    1 hour ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में शनिवार सुबह एक युवती ने गर्रा नदी में छलांग लगा दी। नदी किनारे कपड़े धो रहे लोगों ने उसे डूबने से बचा लिया। इस घटना का एक वीडियो देर रात सामने आया है, जिसमें युवती को पुल की रेलिंग पर बैठकर नदी में कूदते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि युवती पुल की रेलिंग पर बैठी है और नीचे कूदने की कोशिश कर रही है। वहां मौजूद लोग उसे रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह अचानक नदी में कूद जाती है। कूदने के बाद वह पानी में छटपटाती हुई नजर आती है। युवती के नदी में गिरने के बाद किनारे पर मौजूद कपड़े धो रहे लोग तुरंत पानी में उतर गए और उसे बाहर निकाल लिया। युवती बेहोश हो गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। राजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल पहुंचाया। करीब 22 वर्षीय यह अविवाहित युवती थाना सदर बाजार के जलालनगर मोहल्ले की रहने वाली है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने युवती के नदी में कूदने का कारण नहीं बताया है। युवती ने भी पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। घटना शनिवार की सुबह करीब सात बजे की है। होश आने पर युवती ने पुलिस से कहा कि उसको नही पता कि वह पुल पर कैसे आ गई और अपने घर से यहां तक कैसे आई। उसने कूदने का कारण भी पुलिस को नही बताया। वहीं परिजनों ने भी पुलिस कि उसने घर पर नाश्ता किया था। उसके बाद घर से कब निकल आई कुछ पता नही ।परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर में भी कोई विवाद नही हुआ और नदी में कूदने का कारण उनको भी नही पता है। वहीं चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि नदी में युवती कूदी थी। उसको सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुपए मांगने पर जेठ ने बहू को गोली मारी:हरदोई पुलिस पर लापरवाही का आरोप, घायल महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती
    Next Article
    चिलचिलाती धूप से बिगड़ न जाए चेहरे की रंगत:गोरखपुर में डॉक्टर ने बताए सनबर्न से बचने के उपाए, बोली- खुद को रखें हाइड्रेटेड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment