Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुपए मांगने पर जेठ ने बहू को गोली मारी:हरदोई पुलिस पर लापरवाही का आरोप, घायल महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले में मझिला थाना क्षेत्र के कोरीगवां गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रुपए मांगने पर एक जेठ ने अपनी बहू (छोटे भाई की पत्नी) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दीपू पुत्र रामभरोसे करीब 20 साल से दिल्ली में रहते थे और जून 2025 में गांव लौटकर घर बनवाया था। इसी दौरान उनके चचेरे भाई ब्रजेश पुत्र भगबन्नू ने उनसे जून में 50 हजार रुपये उधार लिए थे। दीपू और उनकी पत्नी शिवानी कई बार ब्रजेश से पैसे वापस मांग चुके थे, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। करीब 10 दिन पहले दीपू की पत्नी शिवानी (25) ने ब्रजेश से रुपए वापस मांगे थे, जिस पर उसने जल्द लौटाने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि 9 अप्रैल को रुपए मांगने पर ब्रजेश और उसके बेटे उमेश ने दीपू, शिवानी और उनके 4 वर्षीय बेटे दिव्यांशु के साथ मारपीट की थी। दीपू का आरोप है कि उन्होंने स्थानीय थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार सुबह शिवानी ने फिर पैसे मांगे, जिस पर आरोपियों ने शिवानी और उनके बेटे दिव्यांशु से मारपीट की। शाम को जब शिवानी शौच के लिए निकलीं, तभी आरोपी ब्रजेश और उसके बेटे उमेश ने उनका पीछा किया और उन पर गोली चला दी। गोली शिवानी के दाहिने हाथ में लगी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल महिला को डायल 112 की मदद से सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मेडिकल कॉलेज पहुंचकर एडिशनल एसपी शाहाबाद सर्किल आलोक राज नारायण ने घायल महिला से बातचीत की और पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'साहब...सिलेंडर दे देंगे तो शादी हो जाएगी':आगरा में हल्दी की रस्म छोड़कर गैस लेने पहुंचा दूल्हा, बोला- दावत नहीं दी तो बदनामी होगी
    Next Article
    पुल की रैलिंग पर बैठकर युवती ने नदी में लगाई-छलांग:शाहजहांपुर में कपड़े धो रहे लोगों ने बचाया, परिवार को लौटाया, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment