Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत के बीसलपुर में रोडवेज परिचालक से मारपीट:बस रुकवाने को लेकर दबंगों ने किया हमला, यात्रियों से अभद्रता

    5 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक रोडवेज बस के परिचालक के साथ मारपीट और लूट के प्रयास का मामला सामने आया है। नशे में धुत कुछ युवकों ने बस को बीच सड़क पर रुकवाकर इस घटना को अंजाम दिया। हमलावरों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ-साथ बस में सवार यात्रियों के साथ भी अभद्रता की। पीड़ित परिचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवकों ने गाली-गलौज की मदनलाल ने बताया कि रोडवेज बस संख्या UP 78 AT 7211 पर परिचालक के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उनकी बस बीसलपुर से मीरगंज की ओर जा रही थी। जब बस ईदगाह चौराहे के पास पहुंची, तो नशे में धुत एक युवक ने गलत तरीके से बस रोकने का प्रयास किया। परिचालक द्वारा विरोध करने पर युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने फोन कर अपने 20 से 25 साथियों को मौके पर बुला लिया। ये हमलावर एक कार (संख्या UP 26 AN 1152) और कई बाइकों पर लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे। उन्होंने चलती बस को घेर लिया और परिचालक मदनलाल पर हमला कर दिया। बीच-बचाव यात्री चोटिल पीड़ित परिचालक मदनलाल ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उनकी टिकट मशीन और रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। जब बस में सवार यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे कुछ यात्री चोटिल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में युवक ने वीडियो कॉल के बाद की आत्महत्या:प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
    Next Article
    72 करोड से हाईटेक बनेगी अयोध्या कचहरी:7 मंजिला भवन में बैठ सकेंगे 3 हजार अधिवक्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment