Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    72 करोड से हाईटेक बनेगी अयोध्या कचहरी:7 मंजिला भवन में बैठ सकेंगे 3 हजार अधिवक्ता

    7 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के अनुरूप हाईटेक कचहरी बनाने का डीपीआर अयोध्या उत्तर प्रदेश सरकार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के नेतृत्व में भेजने के अंतिम चरण में है यह जानकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पंडित कालिका प्रसाद मिश्रा के साथ कचहरी भ्रमण में जिलाधिकारी ने दी है। लगभग 3000 अधिवक्ताओं के बैठने के सात मंजिला भवन पब्लिक चैंबर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसमें अधिवक्ताओं के बैठने के चेंबर हाईटेक मीटिंग हॉल हाईटेक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल होगा। स्टांप वेंडर के लिए ग्राउंड फ्लोर पर दुकान हाईटेक कैंटीन के साथ अत्यधिक सुविधायुक्त पश्चिम तरफ ए और पूरब तरफ बी ब्लॉक सात मंजिल की शानदार कचेहरी बनाने का खाका कुछ दिन पूर्व खींचा गया। जब न्यायालय के मल्टी स्टोरी पार्किंग की तरफ से बने हुए मार्ग का उद्घाटन करने आए उत्तर प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के हाईटेक कचहरी बनाने के निर्देश दिया। इस पर जिलाधिकारी अयोध्या ने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाईटेक कचेहरी बनाने की परिकल्पना को साकार करने को मूर्त रूप देने का काम किया है। निर्माण में लगभग 72 करोड रुपए का व्यय आने का अनुमान है। अयोध्या जिले की हाईटेक कचहरी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी अयोध्या के प्रयास की अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन दुबे बब्बन प्रसाद चौबे बाबू अरविंद कुमार सिंह बाबू रंजीत बहादुर सिंह अधिवक्ता संघ के एल्डर कमेटी के सदस्य त्रिलोकी नाथ द्विवेदी ओंकार नाथ तिवारी विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ विजय शंकर पांडे सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने आभार व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत के बीसलपुर में रोडवेज परिचालक से मारपीट:बस रुकवाने को लेकर दबंगों ने किया हमला, यात्रियों से अभद्रता
    Next Article
    इजराइल-ईरान संकट के बीच लखनऊ से फ्लाइट शुरू:1303 लोगों ने की यात्रा; 838 आए, 465 यात्रियों ने खाड़ी देशों के लिए भरी उड़ान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment