Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत की प्रियंका यादव को UPSC में 206वीं रैंक मिली:कहा- मैंने पापा का सपना पूरा किया, वो जहां भी होंगे खुश होंगे

    8 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत की प्रियंका यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में 206वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चयनित हुई हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही पीलीभीत शहर की राजीव कॉलोनी में खुशी का माहौल बन गया। प्रियंका स्वर्गीय जवाहर सिंह यादव की सुपुत्री हैं। यह प्रियंका का दूसरा प्रयास था जिसमें उन्होंने बेहतर रैंक हासिल की। इससे पहले, वर्ष 2023 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 385वीं रैंक प्राप्त की थी, जिसके बाद उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में हुआ था। वह वर्तमान में आईआरएस अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनकर जनसेवा करना था। प्रियंका की इस सफलता के पीछे उनके पिता स्वर्गीय जवाहर सिंह यादव का सपना था। जवाहर सिंह यादव पेशे से किसान और जिला वॉलीबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। उनका सपना था कि उनकी बेटी आईएएस अधिकारी बने। दुर्भाग्यवश, पिछले माह 2 फरवरी को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। परिणाम की जानकारी मिलने पर प्रियंका भावुक हो गईं। उन्होंने कहा- “ मैंने 206वीं रैंक लाकर अपने पापा का सपना पूरा कर दिया है। यह दुखद है कि वह इस खुशी को देखने के लिए हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि वह जहाँ भी होंगे, खुश होंगे और मुझे आशीर्वाद दे रहे होंगे।” प्रियंका की प्रारंभिक शिक्षा पीलीभीत के लायंस बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हुई है। उनकी माता का नाम सरोज यादव है। प्रियंका के दो छोटे भाई हैं, शिवेंद्र यादव जो वकालत के क्षेत्र में हैं, और रजत यादव जो चिकित्सा (डॉक्टर) के क्षेत्र में कार्यरत हैं। प्रियंका की इस उपलब्धि पर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव राजेश शुक्ला समेत जनपद के खेलप्रेमियों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि प्रियंका ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यदि इरादे नेक हों, तो आसमान छुआ जा सकता है। वह जिले की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुएं में गिरने से दृष्टिहीन युवक की मौत:पांच घंटे चला रेस्क्यू, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों ने बाहर निकाला
    Next Article
    इंस्पेक्टर अरुण राय मौत मामले में चार्जशीट दाखिल:जालौन में सिपाही मीनाक्षी शर्मा पर हत्या का आरोप, 9 मार्च को पेशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment