Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत के रुरिया-घुरिया में बाइक विवाद पर झड़प:चेयरमैन और प्रधान सहित दर्जनों के खिलाफ क्रॉस केस

    14 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम रुरिया-घुरिया में मोटरसाइकिल की मरम्मत को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। विवाद गायत्री ऑटो मोबाइल एजेंसी से शुरू हुआ, जहां नगर पंचायत चेयरमैन डीके गुप्ता के ममेरे भाई और फाइनेंस मैनेजर श्यामू गुप्ता कार्यरत हैं। श्यामू गुप्ता ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान कालीचरन एजेंसी पर आए और एक्सीडेंटल बाइक की मरम्मत को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर यह मामला चेयरमैन डीके गुप्ता तक पहुंचा। श्यामू गुप्ता ने बताया कि समझौते के बहाने उन्हें गांव बुलाया गया। वहां कालीचरन, उनके भतीजे विपिन, धर्मेंद्र और लगभग एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में श्यामू गुप्ता के सिर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, रंजीत कश्यप, मो. अबरार और मो. रिजवान भी घायल हुए। हमलावरों ने चेयरमैन की कार में भी तोड़फोड़ की। श्यामू गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान सहित तीन नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और बलवा का मुकदमा दर्ज किया। दूसरे पक्ष के ग्राम प्रधान कालीचरन ने भी शुक्रवार को चेयरमैन पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रधान के मुताबिक, बाइक मरम्मत को लेकर एजेंसी पर कहासुनी हुई, जिसके बाद चेयरमैन डीके गुप्ता अपने कई साथियों के साथ गांव पहुंचे। प्रधान ने आरोप लगाया कि चेयरमैन पक्ष ने उनके, उनके भतीजे संजीव और बेटी के साथ गाली-गलौज की, लोहे के डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने चेयरमैन सहित दो नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की पैनी नजर है। थाना अध्यक्ष ने कहा, "दोनों ओर से तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में महाविद्यालय में शोध संग्रह का विमोचन:अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उच्च स्तरीय शोध-पत्रों का संकलन प्रकाशित
    Next Article
    Aspirants Season 3 Trailer: पंचायत से तगड़ी सीरीज का आ रहा नया सीजन, फिर छाएगी UPSC वाली कहानी, पुरानी दोस्ती और नई पावर के बीच दिखेगी जंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment