Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में महाविद्यालय में शोध संग्रह का विमोचन:अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उच्च स्तरीय शोध-पत्रों का संकलन प्रकाशित

    18 hours ago

    1

    0

    हाथरस के श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को 'विशेष जनरल पेपर/शोध-संग्रह' का विमोचन किया गया। यह संग्रह दिसंबर माह में आयोजित दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए उच्च स्तरीय शोध-पत्रों और विद्वानों के विचारों का संकलन है। महाविद्यालय की प्राचार्या एवं आयोजन समिति ने विधिवत इसका विमोचन किया। इस सम्मेलन का विषय 'भारत में उच्च शिक्षा और कौशल विकास: रोजगार के अवसर और चुनौतियां' था। इसमें देश-विदेश के विभिन्न ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राध्यापकों के साथ-साथ विदेशी विद्वानों ने भी वर्चुअल एवं भौतिक माध्यम से अपने विचार साझा किए थे। सम्मेलन की सार्थकता को बनाए रखने और बहुमूल्य विचारों को एक सूत्र में पिरोने के लिए आयोजन समिति ने इन्हें 'माला' रूपी जनरल पेपर के रूप में प्रकाशित करने का निर्णय लिया था। इसका उद्देश्य भविष्य में शोधार्थियों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करना है। विमोचन कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव ने समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, "यह शोध-संग्रह केवल एक प्रकाशन नहीं है, बल्कि वैश्विक ज्ञान के आदान-प्रदान का दस्तावेजीकरण है। अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य तभी पूर्ण होता है जब उसमें मंथन किए गए विचार समाज और शिक्षण जगत के सामने लिखित रूप में आएँ।" प्रो. यादव ने श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति में अध्यक्ष पदम नारायण अग्रवाल और सचिव प्रदीप गोयल के मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि उनके विजन और निरंतर सहयोग के बिना इस अंतर्राष्ट्रीय शोध-संग्रह का प्रकाशन संभव नहीं था। शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में बड़ा कदम... सम्मेलन की संयोजक अनामिका सिंह और सह संयोजक डॉ. बरखा भारद्वाज ने बताया कि इस जनरल पेपर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध मानकों का पालन किया गया है। आयोजन सचिव डॉ. ललितेश तिवारी और आयोजन सह सचिव डॉ. अमित भार्गव ने जानकारी दी कि इसमें सम्मिलित लेख विभिन्न समसामयिक विषयों और भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हैं। यह प्रकाशन महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में एक बड़ा कदम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:मायके वालों ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    पीलीभीत के रुरिया-घुरिया में बाइक विवाद पर झड़प:चेयरमैन और प्रधान सहित दर्जनों के खिलाफ क्रॉस केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment