Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में अनियंत्रित बाइक नहर की पुलिया से टकराई:एक व्यक्ति की डूबने से मौत, दूसरा साथी गंभीर घायल

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मजदूर बाइक पर सवार होकर ईंट भट्टे पर जा रहे थे, तभी उनकी अनियंत्रित बाइक नहर की पुलिया से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, करगैना पिरा गांव निवासी अर्जुन और रूपलाल गुरुवार देर शाम माधवपुर स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी के लिए जा रहे थे। वे एक ही बाइक पर सवार थे। पौटा डाम के समीप स्थित नहर की पुलिया पर पहुँचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बाइक सीधे पुलिया की पक्की दीवार से जा टकराई। नहर विभाग से पानी का बहाव बंद कराया टक्कर के बाद बाइक चला रहा रूपलाल उछलकर नहर के गहरे और तेज बहाव वाले पानी में जा गिरा। वहीं, अर्जुन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर विभाग से संपर्क कर पानी का बहाव बंद कराया। गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद रूपलाल के शव को पानी से बाहर निकाला गया। घायल अर्जुन को एंबुलेंस से अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक और घायल के परिजन मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। ASP नताशा गोयल ने सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल को उचित उपचार दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU ने जीती इंटर-कॉलेजिएट रस्साकशी:पीपीएन कॉलेज में बालक-बालिका दोनों वर्गों में विश्वविद्यालय की टीमों ने मारी बाजी
    Next Article
    नोएडा में UKG का छात्र 7 घंटे बस में बंद:बस खराब हुई तो उसी में छोड़ा, ट्रांसपोर्टर-कर्मचारी निलंबित; एमिटी इंटरनेशनल स्कूल का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment