Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में ARTO ने ओवरलोड बस सीज की:106 यात्रियों से भरी बस जब्त, छत पर बैठे थे लोग

    9 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत परिवहन विभाग ने होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाने वाले डग्गामार बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने एक ओवरलोड बस को सीज कर दिया, जिसमें 106 यात्री सवार थे। यह कार्रवाई असम चौराहे पर की गई, जिससे डग्गामार वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान पर थे, जब उन्होंने हरिद्वार से लखीमपुर जा रही एक निजी बस को असम चौराहे पर रोका। जांच के दौरान अधिकारी यह देखकर दंग रह गए कि बस में उसकी क्षमता से कहीं अधिक 106 यात्री ठसाठस भरे थे। बस के अंदर पैर रखने की भी जगह नहीं थी, और दर्जनों यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर बस की छत पर बैठे सफर कर रहे थे। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर रही इस बस को यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इतनी अधिक ओवरलोडिंग के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। विशेषकर मोड़ या ढलान पर बस के पलटने का गंभीर खतरा बना हुआ था। कार्रवाई के बाद होली पर घर लौट रहे यात्री परेशान हो गए। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत दो अन्य बसों का इंतजाम करवाया। सभी 106 यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य लखीमपुर की ओर रवाना किया गया। कार्यवाही के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने कहा "त्योहारों का समय है और लोग अपनों के पास पहुंचने की जल्दी में हैं, लेकिन जान जोखिम में डालकर सफर करना कतई उचित नहीं है। हम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आमजन से अपील है कि वे डग्गामार और ओवरलोड वाहनों में न बैठें। सुरक्षित घर जाएं और परिवार के साथ खुशी से होली मनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंखें खराब करने में लाइसेंस निरस्त हुआ:कार्रवाई से बचाने के नाम पर हास्पिटल संचालक से 15 लाख ठगे
    Next Article
    श्रावस्ती में 2014 की बाढ़ से कटी सड़क अधूरी:पांच जगह धंसी सड़क, बरसात से पहले पक्के निर्माण की मांग तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment