Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में अवैध खनन पर कार्रवाई:एसडीएम ने मिट्टी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया

    14 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मयंक गोस्वामी ने क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी जहानाबाद थाना क्षेत्र और तहसील के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम सरदार नगर के पास उन्हें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी लादकर ले जाती हुई दिखाई दी। संदेह होने पर एसडीएम ने वाहन को रुकवाया और चालक से खनन व परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज दिखाने को कहा। एसडीएम मयंक गोस्वामी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके पर कोई भी वैध अनुमति पत्र या रॉयल्टी संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के मिट्टी का अवैध खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा था। इसे नियमों का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए एसडीएम ने तत्काल वाहन को अपनी हिरासत में ले लिया। पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को एसडीएम मयंक गोस्वामी ने थाना जहानाबाद में दाखिल कराया है। उन्होंने लिखित रूप से स्थानीय पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चालक को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। एसडीएम मयंक गोस्वामी ने कहा, "तहसील क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरदार नगर में बिना अनुमति मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। शासन के निर्देशानुसार खनन माफियाओं के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।" प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन के कारोबार में लिप्त लोगों के बीच खलबली मची हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि रात और दिन के समय कई क्षेत्रों में धड़ल्ले से मिट्टी का उठान किया जा रहा है, जिस पर अब प्रशासन की पैनी नजर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    VHP-बजरंग दल ने की इंडिया की जीत की प्रार्थना:संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर पूजा की, डाक कांवड़ चढ़ी
    Next Article
    श्रीकृष्ण जन्मभूमि से निकली भोले की भव्य बारात:नंदी पर सवार हुए भगवान शिव, बारात के दर्शन कर अभिभूत हुए श्रृद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment