Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में भाकियू अराजनैतिक का प्रदर्शन:फायर स्टेशन और गेहूं खरीद की मांग को लेकर SDM को ज्ञापन

    13 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने शनिवार दोपहर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पूरनपुर को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इसमें फायर स्टेशन की स्थापना और गेहूं की सरकारी खरीद तत्काल शुरू करने की मांग की गई। भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि पूरनपुर और कलीनगर पूरी तरह से कृषि प्रधान क्षेत्र हैं। इसके बावजूद, यहां स्थाई फायर स्टेशन की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से खेतों में आग लग जाती है। फायर स्टेशन दूर होने के कारण दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पातीं, जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख हो जाती है। किसानों ने मांग की है कि जब तक स्थाई फायर स्टेशन का निर्माण नहीं होता, तब तक अप्रैल और मई के संवेदनशील महीनों में क्षेत्र में दमकल की गाड़ियां तैनात की जाएं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने गेहूं खरीद की धीमी प्रक्रिया पर भी रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिले में गेहूं की कटाई जोर-शोर से शुरू हो चुकी है, लेकिन प्रशासन ने सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं की है। किसानों ने पंजीकरण और भूमि सत्यापन प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों के कारण होने वाली परेशानियों को उठाया। सरकारी खरीद न होने से छोटे किसान बिचौलियों के जाल में फंस रहे हैं और अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत:तेज रफ्तार बाइक पोल से टकाराई, लोग बोले- रोशनी की कमी और संकरा रास्ता बना कारण
    Next Article
    CSJMU में एडमिशन शुरू: भाषा के दम पर करियर बनाएं:हिंदी-अंग्रेजी के साथ फ्रेंच-जर्मन कोर्स, मेरिट से मिलेगा सीधा दाखिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment