Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में भीषण गर्मी, स्कूलों का समय बदला:छात्रों की छुट्टी अब दोपहर 12:30 बजे होगी

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में समय से पहले शुरू हुई भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए योगी सरकार ने बच्चों को राहत देने का फैसला किया है। इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), पीलीभीत ने जनपद के स्कूलों के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव के आदेश जारी किए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह के अनुसार, अब स्कूल सुबह 07:30 बजे शुरू होंगे। प्रार्थना और योगाभ्यास सुबह 07:30 से 07:40 बजे तक होगा, जबकि लंच ब्रेक सुबह 10:00 से 10:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। छात्रों की छुट्टी दोपहर 12:30 बजे होगी। शिक्षकों के लिए छुट्टी का समय दोपहर 01:30 बजे निर्धारित किया गया है। उन्हें इस दौरान स्कूल में रहकर पंजिकाओं को अपडेट करने और अन्य प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह नया नियम पीलीभीत जिले के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और शासन से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा। मौसम विभाग की चेतावनी और बढ़ते तापमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को दोपहर में चलने वाली गर्म हवाओं (लू) से बचाना है। बीएसए पीलीभीत, रोशनी सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 साल में दूसरा मातृत्व अवकाश संभव:लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- वित्तीय हैंडबुक मातृत्व लाभ कानून से ऊपर नहीं हो सकती
    Next Article
    लखनऊ HC इकाना स्टेडियम के आस पास प्रदूषण पर सख्त:अधिकारियों से मांगा जवाब, 12 मई को अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment